जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 20 अक्टूबर 2023। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी की है। इसमें 16 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है। पहले चरण में होने वाली 20 सीटों पर चुनाव के लिए जेसीसीजे ने प्रत्याशियों की घोषणा की है। जनता कांग्रेस के महामंत्री महेश देवांगन ने सूची जारी की है। 

जानें अन्य पार्टियों का हाल
इससे पहले बसपा ने 8 अगस्त को 9 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें 9 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी। इसके बाद 10 अक्टूबर को दूसरी सूची में 17 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा। तीसरी सूची में 4 प्रत्याशियों को मौका दिया है। इस तरह से बसपा ने अब तक 30 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार चुकी है। भाजपा ने 17 अगस्त को 21 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। फिर 9 अक्टूबर को 64 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की थी। इसके बाद 15 अक्टूबर को तीसरी सूची में पंडरिया सीट से भावना बोहरा को टिकट दिया था। इस तरह बीजेपी ने कुल 86 प्रत्याशियों को उतार चुकी है। कांग्रेस ने शारदीय नवरात्रि पर 15 अक्टूबर को 30 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसके बाद 18 अक्टूबर को दूसरी सूची में 53 सीटों पर प्रत्याशियों को उतारा था। इस तरह से कांग्रेस ने 83 प्रत्याशियों को चुनावी रण में उतार चुकी है। वहीं छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची 9 सितंबर और दूसरी 2 अक्टूबर को जारी की थी। पहली सूची में जहां 10 प्रत्याशियों को टिकट दिया था। वहीं दूसरी सूची में 12 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने 13 अक्टूबर को तीसरी सूची जारी की थी। इसमें 11 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा था। इस तरह से आम आदमी पार्टी अब तक कुल 33 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार चुकी है। छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा सीट के लिए दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा और 17 नवंबर को दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। वहीं 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे। 

इन सीटों पर फंसा पेंच
बीजेपी ने अब तक 86 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। वहीं कांग्रेस ने 53 सीटों पर उम्मीदवारों को टिकट दिया है। 90 सीटों वाले विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी ने 4 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए हैं। इनमें बेमेतरा, अंबिकापुर, बेलतरा, कसडोल सीटें शामिल हैं। वहीं कांग्रेस ने 7 सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। इसमें रायपुर उत्तर, महासमुंद, सरायपाली, कसडोल, बैकुंठपुर , सिहावा और धमतरी सीट शामिल हैं। प्रत्याशियों के नाम का पेज फंसा होने की वजह से इन सीटों पर घोषणा नहीं की गई है। कांग्रेस ने एक पूर्व सांसद समेत 9 महिलाओं को टिकट दिया है। 

Leave a Reply

Next Post

अनुराग ठाकुर बोले: 'तुष्टीकरण से ग्रस्त है भूपेश सरकार, PM मोदी ने धान खरीदी के लिए राज्य को दिए 1 लाख करोड़'

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 20 अक्टूबर 2023। छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में आज शुक्रवार को रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दावा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी के पक्ष में […]

You May Like

AGRA में फेवीक्विक गैंग का आतंक खत्म! 5 राज्यों में की करोड़ों की ठगी, 153 ATM कार्ड के साथ 3 शातिर दबोचे....|....बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान पर पीएम मोदी ने ममता सरकार को घेरा, बोले- शर्मनाक है यह व्यवहार!....|....यूपी में मां ने बेटे को सीने से लगाकर लगाई आग, डेढ़ साल के मासूम की जलकर मौत, खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा; चौंका देगी वजह....|....ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं – अरुण साव....|....साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, भाजपा पर साधा निशाना....|....नक्सलवाद बनेगा इतिहास!: 108 नक्सली कल करेंगे सरेंडर, अब तक का सबसे बड़ा डंप बरामद; 31 मार्च है डेडलाइन....|....3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल....|....31 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से कोमा में है शख्स....|....सरकार के संरक्षण में दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की खेती हो रही