जब सैफ अली खान ने की थी फिल्म पुरस्कारों की आलोचना, बोले- ‘दुनिया का सबसे बड़ा मजाक’

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 16 अगस्त 2024। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान जल्द ही ‘देवरा भाग 1’ में खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे। हालांकि, सैफ पहले भी कई साउथ की फिल्मों में नजर आ चुके हैं, लेकिन ‘देवरा’ की बात कुछ अलग है क्योंकि इस फिल्म को लेकर प्रशंसकों के बीच ज्यादा उत्साह देखने को मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक पुराने इंटरव्यू के दौरान सैफ ने पुरस्कार समारोह की आलोचना की थी, क्योंकि उनको लगता है कि वे घर बैठे दर्शकों को मूर्ख बनाते हैं।

सैफ ने फिल्म पुरस्कारों की थी आलोचना
अभिनेता का एक फिर से सामने आया वीडियो में सैफ ने कहा था, “मुझे नहीं पता कि मैंने हमेशा ऐसा क्यों किया है। ईमानदारी से, अगर आप मुझसे पूछें और अगर हम इस पर एक नैतिक रुख अपनाते हैं, तो पुरस्कार समारोह जैसी कोई चीज नहीं है।” आगे सैफ ने अवॉर्ड पुरस्कारों को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मजाक बताया था क्योंकि उन्हें लगता है कि हर चैनल का अपना अवॉर्ड शो होता है। सैफ ने आगे कहा था, “वे फिल्म में नए लोगों को आने के लिए पुरस्कार देते हैं और फिर वे ‘सबसे खूबसूरत मुस्कान’ और ‘सबसे ग्लैमरस दिवा’ जैसी श्रेणियों के अवॉर्ड देते हैं। हम बेवकूफ हैं। मुझे वास्तव में यह बात परेशान करती है कि यह सब सिर्फ झूठ है।”

काम की बात करें तो सैफ अली खान जल्द ही फिल्म ‘देवरा भाग 1’ में नजर आएंगे। जूनियर एनटीआर के अलावा इस फिल्म में श्रुति मराठे, प्रकाश राज, श्रीकांत, सैफ अली खान और शाइन टॉम चाको भी नजर आएंगे। यह फिल्म 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। मीडिया रिपोट्स के अलावा सैफ अली खान निर्देशक दिनेश विजन की आगामी फिल्म ‘गो गोवा गॉन 2’ में नजर आएंगे। यह फिल्म 15 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। इसके अलावा सैफ निर्देशक रितेश सिधवानी की आगामी फिल्म ‘फायर’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में सैफ के अलावा फरहान अख्तर भी नजर आ सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

रोहित और कोहली के दलीप ट्रॉफी में हिस्सा नहीं लेने पर आया जय शाह का बयान, बताई वजह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 16 अगस्त 2024। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे स्टार खिलाड़ियों के शामिल नहीं होने पर चुप्पी तोड़ी और इस बारे में जानकारी दी है। जय शाह ने गुरुवार को कहा […]

You May Like

त्योहारों में जमकर खाएं मिठाई-पकवान....|....भारत बनाम न्यूजीलैंड: वनडे सीरीज के लिए ऑकलैंड पहुंचे विराट कोहली....|....नोवाक जोकोविच ने गंवाया फेडरर की बराबरी का मौका....|....सुरक्षा परिषद में अस्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी....|....देश की ऊर्जा जरूरतों को नई ताकत देगा एनटीपीसी लारा....|....सूरजपुर में बिना पंजीयन चल रहा था पैरामेडिकल कॉलेज....|....इंदौर में शुक्रवार से शुरू होगा मराठी फूड फेस्टिवल जत्रा....|....चीते की मौत के मामले में एसटीएफ की जांच तेज....|....गृहमंत्री अमित शाह का ऐलान: यूपी में लागू करेंगे यूसीसी....|....स्पेशल कैंपेन 6 के अंतर्गत एसईसीएल ने निर्धारित लक्ष्यों को किया पार, स्क्रैप निपटान से अर्जित किए ₹26.17 करोड़