हाथ प्रत्यारोपण में विश्व स्तर पर सबसे कम उम्र की मरीज का ग्लेनईगल्स अस्पताल में सफल ऑपरेशन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 17 अक्टूबर 2024। परेल स्थित ग्लेनईगल्स अस्पताल में 15 वर्षीय मरीज अनामता अहमद के कंधे स्तर की कुल बांह प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक किया गया है। बांह प्रत्यारोपण सर्जरी करने वाली यह सबसे कम उम्र की मरीज हैं। परेल स्थित ग्लेनईगल्स अस्पताल के प्लॉस्टिक, हाथ और रिकंस्ट्रक्टिव मायक्रोसर्जरी के प्रमुख डॉ. नीलेश जी. सतभाई के नेतृत्व में अन्य एक डॉक्टर की टीम ने यह सर्जरी की है। परेल स्थित ग्लेनईगल्स अस्पताल के प्लॉस्टिक, हाथ और रिकंस्ट्रक्टिव मायक्रोसर्जरी के प्रमुख डॉ. नीलेश जी. सतभाई ने कहा कि हाथ दान करना अभी भी दुर्लभ है क्योंकि परिवार अक्सर हाथ दान करने से हिचकिचाते हैं, लेकिन जागरूकता बढ़ रही है। अनमता की चोट जटिल थी और उसने कंधे के स्तर पर अपना दाहिना ऊपरी अंग खो दिया था। उसकी प्रत्यारोपण सर्जरी बेहद चुनौतीपूर्ण थी। सर्जरी में हमें लगभग 12 घंटे लगे। सर्जरी के बाद अब उसकी सेहत में सुधार हो रहा है। हालाँकि उसे आजीवन इम्यूनोसप्रेसेन्ट और संबंधित देखभाल की आवश्यकता होगी। मुंबई के गोरेगाव में रहनेवाली 15 वर्षीय अनमता अहमद छुट्टियों में उत्तर प्रदेश के अलीगढ में अपने गावं गई थी। अपने चचेरे भाइयों के साथ खेलते समय उसने गलती से छत पर 11 केवी तार को छू लिया। इससे उन्हे बिजली का तेज झटका लगा और वह काफी जल गई। उसके दाहिने हाथ में गैंग्रीन हो गया और उसका हाथ तीन बार काटना पड़ा। उसका बायाँ हाथ भी गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसमें बड़े घाव थे और वह ठीक नहीं हो रहा था। उसके माता-पिता ने देश के कई अस्पतालों और कुछ अंतरराष्ट्रीय अस्पतालों में इस समस्या का समाधान खोजने की बहुत कोशिश की। वे जहां भी गए, उन्हें हर जगह से मना कर दिया गया। अंत में, वह ग्लेनईगल्स अस्पताल के डॉ. नीलेश सतभाई से मिले, जिन्होंने इस कठिन प्रत्यारोपण सर्जरी की चुनौती स्वीकार की। वह हाथ प्रत्यारोपण के लिए पंजीकृत थी और उसे उपयुक्त दाता मिलने में एक वर्ष से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा। एक महीने पहले अनमता ने अपने हाथ प्रत्यारोपण की सर्जरी करवाई और कंधे के स्तर पर सफल हाथ प्रत्यारोपण प्राप्त करने वाली विश्व स्तर पर सबसे कम उम्र की मरीज बनी हैं। अनमता कंधे के स्तर पर प्रत्यारोपण करवाने वाली दुनिया की पहली महिला भी हैं। अनमता को सूरत के एक 9 वर्षीय ब्रेन-डेड डोनर से हाथ मिला, जो आज तक देश का सबसे कम उम्र का हाथ दाता है। 

मरीज अनमता अहमद ने कहा , “यह पल एक सपने के सच होने जैसा लगता है। हाथ न होने के कारण में काफी चिंतित थी। बिजली के झटके ने मेरी पूरी जिंदगी बदल गई थी। लेकिन डॉ. नीलेश सतभाई और उनकी टीम के कारण मुझे नई जिंदगी मिली हैं। इस हाथ प्रत्यारोपण ने मेरी उम्मीद को फिर से जगा दिया है और मुझे जिंदगी जीने का दूसरा मौका मिला है। मुझे नई जिंदगी देने के लिए में डॉक्टर और उनकी टीम की आभारी हूं।”

Leave a Reply

Next Post

वेबसीरीज़ "जाल" में नजर आएंगी पलक बंसल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग) मुंबई 17 अक्टूबर 2024। मॉडल एक्ट्रेस पलक बंसल ने मात्र 12 वर्ष की उम्र में ही पर्दे पर काफी काम किया है। अब पलक को एक बहुत बड़ी वेबसीरीज़ ” जाल ” में अहम भूमिका मिली है जो बहुत बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की