कोरबा-कटघोरा-अंबिकापुर NH-130 पर भीषण हादसा: तीन ट्रेलर और एक कार में टक्कर, चार लोग घायल, दो की हालत गंभीर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 18 अप्रैल 2026। कोरबा-कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर शनिवार अलसुबह करीब 6 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन ट्रेलर और एक कार आपस में टकरा गईं। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुरसिया-जड़गा मोड़ के पास अंबिकापुर की ओर से आ रहे दो ट्रेलर आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से जोरदार भिड़ गया। टक्कर के प्रभाव से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रहा एक और ट्रेलर नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर पलट गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही बांगो थाना पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। प्रशासन ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क किनारे हटवाकर यातायात बहाल करने का काम शुरू किया। हादसे के कारण राजमार्ग पर कुछ देर तक लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने यातायात को डायवर्ट कर सुचारु किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मोड़ पर भारी वाहनों की रफ्तार और ओवरटेकिंग अक्सर हादसों का कारण बनती है। उन्होंने प्रशासन से मोड़ पर गति सीमा संकेतक लगाने और नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ट्रेलर चालकों की लापरवाही और तेज गति को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि इस जगह पर इससे पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं और कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इस हादसे में भी चार लोग घायल हो गए हैं जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: मुंबई से दबोचा गया बाबू खेमानी, कई राज्यों में फैला था जाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 18 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ चल रही मुहिम में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय सट्टा गिरोह के मुख्य आरोपी बाबू खेमानी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। उसे रायपुर लाया जा रहा है, जहां आगे […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ