नेशनल पार्क इलाके में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, कई माओवादियों के मारे जाने की खबर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बीजापुर 11 नवंबर 2025। जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच आज सुबह से मुठभेड़ जारी है। सूत्रों के अनुसार, जवानों ने इलाके में घेराबंदी करते हुए नक्सली नेताओं को घेर लिया है। कुछ नक्सलियों के मारे जाने और घायल होने की भी खबर है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मुठभेड़ सुबह से ही चल रही है और खबर लिखे जाने तक रुक-रुक कर गोलीबारी जारी रही।

खूंखार नक्सली लीडर हिड़मा की मां से मिले डिप्टी सीएम विजय शर्मा
दूसरी ओर पिछले दिनों टॉप नक्सल कमांडर हिड़मा के मामले में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल अब असर दिखा रही है। सुकमा जिले के गहराई वाले नक्सल प्रभावित इलाके ग्राम पुवर्ती पहुँचकर डिप्टी सीएम ने हिड़मा की माँ से मुलाकात की और उन्हें बेटे को आत्मसमर्पण के लिए समझाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भी बातचीत की और कहा कि सरकार संवाद और विश्वास के रास्ते पर आगे बढ़ रही है।

जानकारी के मुताबिक, हिड़मा की माँ ने भी अपने बेटे को हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने की सलाह दी है। विजय शर्मा ने बताया कि सरकार सभी भटके हुए युवाओं को सुधार और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर देना चाहती है। उन्होंने कहा कि हिड़मा के पास अब भी समय है, वह जल्द आत्मसमर्पण कर ले ताकि उसके लिए पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू की जा सके। इस दौरान हिड़मा की मां ने भी अपने बेटे से वापस लौटने के लिये अपील की। कहा कि बेटा मुख्यधारा में लौट आओ। हम मजदूरी करके कमा खा लेंगे। अपने समाज और लोगों के बीच रह लेंगे। मैं बूढ़ी हो गई हूं , जगंल नहीं जा सकती। यदि जाती तो तुम्हें ढूंढकर जरूर लाती। वापस आ जाओ बेटा। 

डिप्टी सीएम विजय शर्मा की यह यात्रा चर्चा का विषय बन गई है। वे खुद बाइक से पुवर्ती गाँव पहुँचे और ग्रामीणों के बीच बैठकर भोजन किया। यह दौरा राज्य सरकार की उस मंशा को दर्शाता है, जिसमें प्रशासन नक्सल प्रभावित इलाकों तक सीधे संवाद स्थापित कर शांति और विकास का रास्ता चुन रहा है।

Leave a Reply

Next Post

जेवर और बर्तन भी बिके: रिश्तेदारों से कर्ज लेकर इलाज में लगाए पैसे, बाइक पर पत्नी को बांधकर भटक रहा पति

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कबीरधाम 11 नवंबर 2025। जिले में एक हैरान कर देने वाली तस्वीर आई है, जहां एक व्यक्ति बाइक के पीछे अपनी पत्नी को बांधकर इलाज के लिया भटक रहा है। दरअसल, ये मामला जिले के वनांचल गांव नगवाही का है। यहां के 65 वर्षीय समलू सिंह […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण