हाइड्रोजन ट्रेन चलाएगा रेलवे, वंदे मेट्रो भी दौड़ेगी, कालका-शिमला रूट पर दिसंबर तक शुरुआत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 02 फरवरी 2023। वंदे भारत की तर्ज पर बड़े शहरों में छोटी दूरी कम समय में तय करने के लिए वंदे मेट्रो रफ्तार भरेगी। वंदे मेट्रो यात्रियों को विश्वस्तरीय शटल ट्रेन का अहसास कराएगी। रेलवे इस साल इसकी अवधारणा और डिजाइन तैयार करेगा। अगले साल से ये ट्रेनें फर्राटा भरेंगी। यही नहीं, पर्यावरण का ध्यान रखते हुए रेलवे इस साल दिसंबर तक हाइड्रोजन ट्रेन का परिचालन शुरू करेगा। यह प्रदूषण मुक्त सफर मुहैया कराएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रेलवे को अब तक के सर्वाधिक बजट आवंटन से वंदे भारत ट्रेन निर्माण को गति मिलेगी। बुलेट ट्रेन योजना के साथ वंदे मेट्रो भी चलाई जाएगी। यह ट्रेन 60-65 किमी के दायरे में चलेगी। कोशिश होगी कि अगले साल ऐसी ट्रेन चला दी जाए।

अल्ट्रा मेगा सोलर प्लांट लगेंगे

रेलवे देश में अल्ट्रा मेगा सोलर प्लांट भी लगाएगा। आर्थिक व सामाजिक गलियारे के निर्माण का भी खाका तैयार किया है। इसके तहत ऊर्जा गलियारा, सागरमाला, सीमेंट और जनजातीय गलियारा बनेगा। भारत दुनिया का प्रगति इंजन बनेगा। 1275 रेलवे स्टेशनाें पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि प्रतिदिन ढाई करोड़ यात्रियों को सुविधा मिल सके।

हर हफ्ते दो वंदे भारत ट्रेन के निर्माण की तैयारी
अश्विनी वैष्णव ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन अब न केवल चेन्नई रेल कोच फैक्टरी में बनेगी, बल्कि हरियाणा के सोनीपत रेल कोच फैक्टरी में भी तैयार की जाएगी। महाराष्ट्र के लातूर और उत्तर प्रदेश के रायबरेली कोच फैक्टरी में भी निर्माण किया जाएगा, ताकि हर सप्ताह दो वंदे भारत ट्रेन का निर्माण किया जा सके।

Leave a Reply

Next Post

राम मंदिर के लिए नेपाल से लाई गईं दो दिव्य शालिग्राम शिला, अयोध्या में पूजन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   अयोध्या 02 फरवरी 2023। नेपाल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जनकपुर से अयोध्या लाई गई देवसिला का पूजन हुआ। नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री जानकी मंदिर के महंत ने पूजन किया। वैदिक रीति रिवाज से पूजन के बाद  शालिग्राम शिला श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपी […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब