IND vs SA: पूर्व मुख्य चयनकर्ता बोले- भारत टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका में रचेगा इतिहास, इतने अंतर से श्रृंखला सकती है टीम इंडिया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 19 दिसंबर 2021। भारतीय क्रिकेट टीम विराट कोहली की अगुवाई में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका पहु्ंच चुकी है। दोनों देशों के बीच इस सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से खेला जाएगा। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता रहे सबा करीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली इस सीरीज को लेकर भविष्यवाणी की है। सबा करीम को लगता है कि इस बार भारत विराट कोहली की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर इतिहास रचने में सफल होगा। 

भारत के पास सीरीज जीतने का बेहतरीन मौका

पूर्व चीफ सिलेक्टर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, इस बार भारत के पास दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने का शानदार मौका है। सबा करीम ने भविष्यवाणी करते हुए कहा टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 2-0 या 2-1 से टेस्ट सीरीज जीतने में सफल होगी। पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि भारत एक शक्तिशाली टीम है जिसका सबूत बीते दो साल में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दिया। उन्होंने कहा कि बीते साल हम कंगारुओं के खिलाफ अपने प्रमुख छह खिलाड़ियों के बावजूद सीरीज जीते थे। इस बार भारत यही करिश्म दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कर सकता है। 

साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने में नाकाम रहा भारत

यह सही है कि भारत ने बीते कुछ वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में दो बार टेस्ट सीरीज जीतने का इतिहास रचा। वहीं इंग्लैंड दौरे को अगर देखा जाए तो भारत के पास 2-1 की बढ़त है। भारतीय टीम अब तक वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीत चुकी है। लेकिन भारत आज तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसकी सरजमीं पर सीरीज जीतने में नाकाम रहा। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए यह दौरा काफी महत्वपूर्ण है वह अपनी कप्तानी में पहली बार दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतकर नया इतिहास रचने की कोशिश करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

अलर्ट: बेअदबी की घटना के बाद स्वर्ण मंदिर में सुरक्षा कड़ी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर चंडीगढ़ 19 दिसंबर 2021। श्री हरमंदिर साहिब में शनिवार रात को घटी बेअदबी की घटना और आरोपी की हत्या के बाद से पंजाब पुलिस अलर्ट पर है। एसीपी संजीव कुमार ने बताया कि शनिवार की घटना के बाद हमने स्वर्ण मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव