बीएमसी चुनाव के नतीजों के बाद भिवंडी में भिड़े BJP और केवीए समर्थक, पत्थरबाजी से बिगड़ा माहौल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भिवंडी 19 जनवरी 2026। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में नगर निकाय चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद तनाव बढ़ गया। नगर निगम चुनाव के नतीजों के एलान के बाद रविवार को भिवंडी में छत्रपति शिवाजी महाराज चौक के पास भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक महेश चौघुले और कोणार्क विकास अघाड़ी (केवीए) नेता और पूर्व महापौर विलास पाटिल के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। पत्थरबाजी की घटना की भी सूचना मिली है।

घटना शहर के व्यस्त इलाके छत्रपति शिवाजी महाराज चौक के पास हुई, जहां दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए। झड़प के दौरान पथराव से इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों गुटों के समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। पथराव के कारण आसपास की दुकानों को बंद कर दिया गया और राहगीरों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया।

झड़प पर क्या बोली पुलिस?
ठाणे नगर पुलिस आयुक्त कार्यालय के अनुसार  हालात अब नियंत्रण में है। डीसीपी जोन दो शशिकांत बोराटे ने कहा, ‘दो नेताओं के समर्थकों के बीच झड़प हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को तितर-बितर कर दिया और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।’ भाजपा विधायक महेश चौघुले ने कहा कि कोणार्क विकास अघाड़ी के अध्यक्ष विलास पाटिल चाहते हैं कि कोई भी उनके क्षेत्र में प्रवेश न करे। एएनआई से बात करते हुए महेश चौघुले ने कहा, ‘चुनाव खत्म हो गए हैं और कल भी उन्होंने कुछ बच्चों पर हमला किया। आज भी शाम करीब 5 बजे दो बच्चों को पीटा गया और फिर मेरे कार्यालय पर पत्थर फेंके गए। पुलिस और मेरे समर्थकों पर भी हमला किया गया। मैं पूरी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस का शुक्रिया अदा करता हूं।

भाजपा विधायक ने लगाए क्या आरोप?

  • भाजपा विधायक ने कोणार्क विकास अघाड़ी के अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह (विलास पाटिल) नहीं चाहते कि कोई उनके इलाके में प्रवेश करे।
  • उन्होंने कहा कि हम पुलिस स्टेशन पहुंच गए हैं और देखेंगे कि पुलिस क्या कार्रवाई करती है।
  • भिवंडी-निजामपुर में हुए बीएमसी चुनावों में भाजपा ने 22 सीटें, कांग्रेस ने 30 सीटें, शिवसेना ने 12 सीटें और एनसीपी-एससी ने 12 सीटें जीती हैं।

Leave a Reply

Next Post

प्रेमिका को मारा...लाश के किए टुकड़े, आठ दिन तक बक्से में भरकर जलाए अंग, रिटायर्ड रेलकर्मी इसलिए बना हैवान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर झांसी 19 जनवरी 2026। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से रविवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। दो शादियां कर चुके सेवानिवृत्त रेलकर्मी ने अनैतिक संबंध में रह रही तीसरी महिला की ब्लैकमेल से परेशान होकर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। उसके शव […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण