इसको क्या कहेंगे ! “मौत” सिंगरौली से रमदहा खींच लाई एक की जान बची बाकि छह की जान चली गई !

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

इस ह्रदय विदारक दुर्घटना के लिए दोनो प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने संवेदना व्यक्त की, म. प्र. के मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवार के लिए 4-4 लाख की राशि देने की घोषणा की, मुआवजा प्रकरण का नियमत: जांच दस्तावेज छत्तीसगढ़ कोरिया से सिंगरौली मध्यप्रदेश भेजा जाएगा।

साजिद खान / छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कोरिया 30 अगस्त 2022। रविवार 28 अगस्त को कोटाडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत रमदहा वाटरफाल में मध्यप्रदेश के सिंगरौली से  पिकनिक मनाने आए 7 लोंगो के डूबने की घटना घट गई। जिसमें 1 युवती की जान बच गई और 6 लोगों की डूबने से मौत हो गई। रमदहा में हुई इस दुर्घटना के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिवारों के लिए गहरा दुख व्यक्त किया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के लिए चार-चार लाख रूपए राशि देने की घोषणा की। जानकारी के अनुसार मुआवजा प्रकरण के लिए नियमत: जांच दस्तावेज छत्तीसगढ़ कोरिया से जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश भेजा जाएगा।

रमदहा वाटरफाल में डूबने की घटना सनसनी जैसे जिले से दोनो प्रदेश में फैल गई। मध्यप्रदेश सिंगरौली की बैढन से 14 लोग पिकनिक मनाने आए थे। जिसमें 8 महिलाएं और 6 पुरूष बताए जाते हैं। बताया जाता है कि पिकनिक मनाकर सब वापस लौट रहे थे। तभी एक युवती वापस लौटते समय सेल्फी लेने के लिए झरने के करीब गई और धंसने वाले चोर बालू की वजह से वह पानी तरफ धंसती चली गई। युवती को बचाने 6 लोग एक दूसरे का हाथ पकड़ पानी में उतरे और हाथ से हाथ छूटने के कारण डूबते चले चले गए। इस तरह पूरे 7 लोग रमदहा वाटरफाल में डूबे। रविवार को ही दोपहर में एक युवती और एक युवक को स्थानीय गोताखोरों के द्वारा रेस्क्यू कर लिया गया। जनकपुर अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की जान बच गई परंतू युवक को मृत घोषित कर दिया गया। 

बचे हुए पांच लोगो के लिए स्थानीय गोताखोर रविवार की रात जनरेटर के सहारे रोशनी में रेस्क्यू करते रहे। फिर प्रशासन द्वारा सोमवार को स्थानीय गोताखोरों एनडीआरएफ व नगर सेना की टीम द्वारा रेस्क्यू आपरेशन किया गया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कलेक्टर कुलदीप शर्मा रेस्क्यू आपरेशन में रमदहा स्थल पर पहुंच नजर बनाए हुए थे। कलेक्टर के साथ अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस), भरतपुर एसडीएम, कोडाडोल तहसीलदार, कोडाडोल थाना प्रभारी स्थल पर डटे रहे। भरतपुर-सोनहत विधायक गुलाब कमरो भी स्थल पर मौजूद रहे। रविवार की रात रमदहा में जनरेटर लगाकर रौशनी में पानी में डूबे लोगों के लिए रात में रेस्क्यू कर 2 लोगों को निकाला गया। जिनको मृत घोषित कर दिया गया।

दूसरे दिन सोमवार को फिर प्रशासन पुलिस प्रशासन के साथ स्थानीय गोताखोरों नगर सेना व एनडीआरएफ की टीम द्वारा द्वारा रेस्क्यू कर बचे 3 लोगों को भी बरामद कर लिया गया। बताया जाता है कि इस हृदय विदारक घटना में दो परिवारों के डूबे 7 सदस्यों में से सिर्फ 1 की ही जान बच पाई। 

रमदहा वाटरफाल में डूबने वाले मृतकों के नाम रत्नेश सिंह 26 वर्ष , श्रषभ सिंह उम्र 24 वर्ष , श्वेता सिंह 22 वर्ष , श्रद्धा उम्र 14 वर्ष , अभय सिंह  22 वर्ष हिमांशु सिंह 18 वर्ष हैं। जीवित बची युवती का नाम सुरेखा सिंह पति श्रषभ सिंह उम्र 22 वर्ष है।

इस दुखद घटना के लिए मनेन्द्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल , पूर्व मंत्री भइयालाल राजवाड़े और पूर्व विधायक चंपादेवी पावले ने गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दुर्घटना के रेस्क्यू में स्थानीय गोताखोरों का भी अहम योगदान है। 

Leave a Reply

Next Post

कृष्ण कुंज की सुरक्षा एवं रखरखाव के लिए प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति

शेयर करेपर्यावरण संतुलन बनाए रखने और भरपूर ऑक्सीजन देने वाले वृक्षों का हो रहा रोपण, नियमित समीक्षा, सुरक्षा एवं रखरखाव पर दिया जा रहा विशेष ध्यान, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जन्माष्टमी के मौके पर पूरे प्रदेश में की थी कृष्ण कुंज योजना की शुरूआत छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  रायपुर 30 अगस्त […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप