“एक देश का तो एक बिहार का मजाक बना रहे”, विजय सिन्हा ने राहुल-तेजस्वी पर साधा निशाना

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 09 मई 2024। लोकसभा चुनाव के बीच राजनीतिक पारा गर्म है। पक्ष और विपक्ष के नेता लगातार एक दूसरे पर हमला बोल रहे हैं। ऐसे में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं राजद नेता तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये दोनों नेता खुद को प्रधानमंत्री से ऊपर मानते हैं। 

“खुद को प्रधानमंत्री से ऊपर मानते हैं दोनों नेता”
विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “राहुल गांधी देश के शहजादे हैं, उन्हें जो स्क्रिप्ट मिलती है वह उसी पर अपना व्याख्यान देते हैं। यही हाल हमारे बिहार में भी है, तेजस्वी यादव ने भी 100 लोगों की टीम बनाई है। ये दोनों प्रधानमंत्री से नीचे तो बोलते ही नहीं है, ये खुद को प्रधानमंत्री से ऊपर मानते हैं। तेजस्वी यादव को बिहार के लोगों की भी बात करनी चाहिए, वे सीधे देश और प्रधानमंत्री की बात करते हैं। वहीं राहुल गांधी सीधे अंतर्राष्ट्रीय बात करेंगे… एक देश का तो एक बिहार का मजाक बना रहे हैं।” 

“लालू यादव बिहार के लिए अभिशाप”
इसके अलावा विजय कुमार सिन्हा ने राजद प्रमुख लालू यादव पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव बिहार के लिए अभिशाप हैं, वे इस चुनाव में पूरी तरह से घबराए हैं और वोट प्राप्त करने के लिए तुष्टीकरण की राजनीति की बात कर रहे हैं। वे गरीबों, पिछड़ों और दलितों के हित की बात नहीं करेंगे। वे अपने वोट के लिए आरक्षण तो दूर, राष्ट्र के साथ भी समझौता कर सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

'रोहित एमआई छोड़ देंगे', वसीम अकरम ने की बड़ी भविष्यवाणी, बताया किस टीम के लिए हिटमैन करेंगे ओपनिंग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 09 मई 2024। आईपीएल 2024 अब धीरे-धीरे अपने चरम की ओर बढ़ रहा है। मुंबई इंडियंस प्लऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज वसीम अकरम ने रोहित शर्मा को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान