उत्तर प्रदेश: होली के बाद दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ, रविवार को दिल्ली में पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 12 मार्च 2022। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत के बाद यूपी के कार्यकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दिल्ली जाएंगे। सूत्रों के अनुसार, योगी आदित्यनाथ वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। इस बीच जानकारी मिली है कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होली के बाद तक टल सकता है। इसके होली के बाद आयोजित होने की संभावना है। इससे पहले 10 मार्च हुई मतगणना में भाजपा गठबंधन ने 273 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की थी। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को इस्तीफा दे दिया था। मत परिणाम जारी होने के बाद योगी आदित्यनाथ की पीएम मोदी से यह पहली मुलाकात होगी।

Leave a Reply

Next Post

भगवंंत मान ने राज्‍यपाल से मिलकर पंजाब में सरकार बनाने का दावा किया पेश, 16 को लेंगे शपथ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर चंडीगढ़ 12 मार्च 2022। आम आदमी पार्टी की पंजाब विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद भगवंत मान ने आज राज्‍यपाल बनवारी लाल से मुलाकात की। उन्‍होंने पंजाब के राज्यपाल से मिलकर सभी विधायकों का समर्थन सौंपााऔर राज्‍य में अगली सरकार बनाने का दावापेश किया। राज्‍यपाल […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन