आईपीएस अविनाश पांडेय के खिलाफ फूटा गुस्सा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मेरठ, 30 अगस्त 2026। शहर के कमिश्नरी पार्क में बहुजन समाज की ओर से महापंचायत का आयोजन किया गया। ‘युवा शक्ति दल’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम के आह्वान पर आयोजित इस महापंचायत में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। प्रदर्शनकारी 15 मई को अनुसूचित जाति की छात्रा के अपहरण व हत्या के मामले में न्याय और पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ विरोध जता रहे हैं।

गौरतलब है कि गत 8 जुलाई को घटना के विरोध में बहुजन समाज के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग अवरुद्ध कर प्रदर्शन किया था। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठी चलाकर मार्ग खाली कराया था। आरोप है कि इस कार्रवाई के दौरान तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अविनाश पांडे ने बंदी वाहन में घुसकर संगठन अध्यक्ष रवि गौतम को थप्पड़ जड़े थे। इसका वीडियो खूब वायरल हुआ था।  रविवार को आयोजित महापंचायत को संबोधित करते हुए रवि गौतम ने पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि संवैधानिक अधिकारों का हनन करने वाले अधिकारियों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

मांग पूरी नहीं हुई तो करेंगे भूख हड़ताल
रवि गौतम ने तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे, पुलिस अधीक्षक (देहात) सौम्या अस्थाना और सौरभ शुक्ला के खिलाफ तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इसके साथ ही जेल भेजे गए 8 लोगों, प्राथमिकी में नामजद 14 लोगों तथा नोटिस पाने वाले कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामले रद्द करने की बात कही। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को अनशन व भूख हड़ताल में बदलकर अनिश्चितकाल तक जारी रखा जाएगा। वहीं, महापंचायत में शामिल होने आ रहे कार्यकर्ताओं को सीमाओं और चुंगी (टोल) पर रोके जाने तथा हिरासत में लिए जाने पर भी कड़ा विरोध जताया गया। रवि गौतम ने कहा कि अविनाश पांडेय को बर्खास्त कर संपत्ति की जांच होनी चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

बारिश से धारकोट-बड़ेरना मार्ग पर आया मलबा

शेयर करेप्राकृतिक गंधक पानी का स्रोत मलबे में दबा, वाहनों की आवाजाही बंद छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   देहरादून, 30 अगस्त 2026। रायपुर ब्लॉक और थानो न्याय पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत हल्द्वाड़ी पंचायत में धारकोट-बड़ेरना मोटर मार्ग पर तंगोलीगढ के पास पन्याली खाले से पानी और मलबा आने से धारकोट-बड़ेरना मार्ग पर वाहनों […]

You May Like

भारत बनाम वेस्टइंडीज: 248 रन भी नहीं बना पाए भारतीय बल्लेबाज!....|....स्कूल की छत गिरी, 30 की मौत, 40 से ज्यादा घायल....|....'दिव्य दरबार की अनुमति नहीं मिली, तो दूंगा धरना'....|....छत्तीसगढ़ में एग्रीस्टेक की अनिवार्यता खत्म....|....रणथंभौर से कूनो और माधव तक बनेगा वाइल्डलाइफ टूरिज्म सर्किट....|....पिता की हत्या का गवाह बना 10 साल का मासूम....|....सिपाही की संपत्ति देखकर फटी रह गईं अधिकारियों की आंखें....|....हिमाचल में बर्फबारी: चंबा की चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर....|....अंकिता के माता-पिता का दिल्ली में धरना....|....कैबिनेट का फैसला: दिल्ली में 10 साल की औद्योगिक नीति मंजूर