कान्स के रेड कारपेट पर हर बार ऐश्वर्या राय से हो जाती है फेशन मिस्टेक

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 20 मई 2023। कान्स फिल्म फेस्टिवल चल रहा हो और  एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की बात ना हो ऐसा तो हो नहीं सकता। कान्स और  ऐश्वर्या के बीच 21 साल पुराना नाता है। जी, हां इस बार उन्होंने 21वीं बार कान्स के रेड कार्पेट में शिरकत की है। वैसे तो इस साल कई एक्ट्रेसेस अपने जलवे बिखेर रही हैं, लेकिन ऐश्वर्या की बात ही निराली है उनका लुक चाहे अच्छा हो बुरा पर उसकी चर्चाएं जरूर होती हैं।

76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय ब्लैक और सिल्वर सीक्वेंस वाली बॉडी फिट ड्रेस पहनकर पहुंची। वैसे तो हर बार की तरह इस बार भी ऐश ने सबसे हटकर लुक चुना लेकिन लोगों को यह खास पसंद नहीं आया। पिछले लुक्स की बात करें तो उनका ये लुक काफी अलग था।

ऐश्वर्या राय की पर्पल लिपस्टिक को भला कौन भूल सकता है। जब उन्होंने कान के रेड कारपेट पर वॉक किया तो उनके आउटफिट से ज्यादा उनकी  लिपस्टिक की चर्चा हुई। लिपस्टिक  का वह कलर उन पर बिल्कुल नहीं जंच रहा था, जिसके कारण उन्हें लोगों से बहुत कुछ सुनने को मिला। 

साल 2003 में ऐश्वर्या  नीता लुल्ला के ट्रेडिशनल वियर में कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर पहुंची थी। इस दौरान वह  ग्रीन गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी के साथ स्लीपर्स पहनकर पहुंच गई थी। इसी चप्पल के कारण लोगों ने उन्हें जमकर  ट्रोल किया। 2019 में ऐश ने  Jean-Louis Sabaji  का वन-शोल्डर गोल्डन मैटेलिक फिश-कट गाउन कैरी किया था । ऐश्वर्या का आउटफिट तो ठीक था लेकिन आउटफिट से ज्यादा उनके ईयर मेकअप ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इस दौरान उन्होंने कुछ नया ट्राई करने की सोची लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाई। 

Leave a Reply

Next Post

जांजगीर-चांपा में भीषड़ सड़क हादसा: दो ट्रकों की भिड़ंत में तीन की मौत, गैस कटर से काटकर दो घंटे बाद निकाला जा सका शव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   जांजगीर-चांपा 20 मई 2023। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में शनिवार को हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। हादसा दो […]

You May Like

ब्रिक्स के लिए दिल्ली तैयार: 15,000 जवान रहेंगे तैनात....|....जौहर विवि को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड....|....इंदौर में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत....|....फर्जी दस्तावेजों से कर ली विदेश यात्रा....|....सीआरपीएफ हेडक्वार्टर में घुस आया 20 फीट लंबा अजगर....|....मां की तलाश में जंगल में भटक रहा नन्हा गजराज....|....तेज रफ्तार हाइड्रा ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 3 साल की मासूम की मौत....|....यूएस ओपन 2026: सबालेंका ने पेगुला को हराया....|....भारत के एनसीसी कैडेट्स पहुंचे सिंगापुर....|....ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट में गहराया संकट