अनोखे अंदाज में मेकर्स ने दिखाई अक्षय कुमार स्टारर खेल खेल में की खास झलक

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 04 अगस्त 2024। अक्षय कुमार स्टारर कॉमेडी-ड्रामा फिल्म खेल खेल में का ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है। ये ट्रेलर फन फैमिली एंटरटेनर की एक झलक है जिसमें खिलाड़ी कुमार के साथ तापसी पन्नू, वाणी कपूर, अम्मी विर्क, आदित्य सील, प्रज्ञा जायसवाल और फरदीन खान जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों ने अपने मजेदार अंजाज से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने का वादा किया है। हाल में इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के निर्माताओं ने एक अनोखे इवेंट के साथ फिल्म के ट्रेलर से पर्दा उठाया, जिसने मीडिया और प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया। इस बीच मीडिया को एक शानदार अनुभव हुआ, जो मुंबई में एक ग्रैंड ट्रेलर अनावरण के साथ खत्म हुआ। इस दौरान अक्षय कुमार, वाणी कपूर, आदित्य सील, प्रज्ञा जायसवाल, फरदीन खान और एमी विर्क के साथ बस की राइड बहुत मजेदार रही। हंसी मजाक से भरे माहौल के साथ म्यूजिक ने सभी का मूड मस्त कर दिया और बस एक चलती-फिरती पार्टी बन गई। इस पूरे सफर में सभी लोगों ने मस्ती और दोस्ती का मजा लिया। इसके बाद फाइनल डेस्टिनेशन यानी लॉन्च लोकेशन पर एक रोमांचक माहौल के बीच खेल खेल में का ट्रेलर लॉन्च किया गया। ट्रेलर ने फिल्म के ह्यूमर और दिल को छू लेने वाले पलों के अनूठे मिश्रण की एक शानदार झलक पेश की, जिसने एक यादगार सिनेमाई अनुभव का वादा किया। इस उत्साह को और बढ़ाते हुए, अक्षय कुमार ने एक स्पेशल सरप्राइज के रूप में मंच संभाला और अपने सिग्नेचर ह्यूमरस अंदाज में मीडिया से बातचीत की, जिससे सभी हंसते-हंसते लोटपोट हो गए।

मुदस्सर अज़ीज़ द्वारा निर्देशित “खेल खेल में” में अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, एमी विर्क, आदित्य सील, प्रज्ञा जायसवाल और फरदीन खान जैसे बेहतरीन कलाकारों की टोली है। अपने शानदार लाइन-अप और अनोख ह्यूमर को लोगों से कनेक्ट करने वाले इमोशन्स के साथ मिलाते हुए, यह फिल्म शैली को फिर से परिभाषित करने और हर उम्र के दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार है।”खेल खेल में” हंसी, ड्रामा और एंटरटेनमेंट का एक परफेक्ट मेल पेश करने का वादा करती है, जो इसे सभी फिल्म प्रेमियों के लिए एक मस्ट वॉच फिल्म बनाती है।

गुलशन कुमार, टी-सीरीज़ और वकाउ फिल्म्स पेश करते हैं खेल खेल में। टी-सीरीज़ फिल्म, वाकाऊ फिल्म्स और केकेएम फिल्म प्रोडक्शन, खेल खेल में का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया हैं और भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, विपुल डी शाह, अश्विन वर्दे, राजेश बहल, शशिकांत सिन्हा और अजय राय द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को देश भर में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Next Post

पश्चिम बंगाल में जीवन की एक ज्वलंत तस्वीर पेश करती है 'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल'

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / (अनिल बेदाग) मुंबई 04 अगस्त 2024। अर्शिन मेहता, यजुर मारवाह, गौरी शंकर अभिनीत ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ समृद्ध इतिहास और जटिल सांस्कृतिक गतिशीलता में डूबे क्षेत्र के केंद्र में गहराई से उतरती है। म्यांमार के रोहिंग्या शरणार्थियों और बांग्लादेश के अवैध घुसपैठियों की पृष्ठभूमि के […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप