15 वर्षो तक रमन लूट, भ्रष्टाचार, कमीशनखोर सरकार में भागीदार रहे है, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ये न भूले – घनश्याम तिवारी

शेयर करे

भूपेश सरकार के जनहितकारी योजनाओं से भाजपा में हताशा, निराशा – कांग्रेस

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 27 जुलाई 2020 । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी  वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने  पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल  के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, 15 वर्षो तक रमन लूट सरकार में मंत्री रहे बृजमोहन अग्रवाल जी 18 माह में 15 वर्षो के दाग नही धूल सकते।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि गोधन योजना पर सवाल खड़ा करने से पहले रमन लूट सरकार में मंत्री रहे बृजमोहन अग्रवाल  जी को गौधन की उपयोगिता  समझ लेना चाहिए क्योंकि  भारतीय जनता पार्टी  कि गौ माता  सिर्फ और सिर्फ  राजनीतिक नफे नुकसान  के लिए ही देखा गया है। गोधन योजना से गौठान में  गोबर खरीदी कर उसे जैविक खाद बनाकर जैविक खेती के लिए उपयोग में लाया जाना है । रासायनिक खाद के कारण  फसलों में बीमारी एवं उनसे जीव जंतु को होने वाले हानिकारक बीमारियों से रोकथाम में जैविक खेती कारगर साबित होती है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार में योजनाओं के नाम पर लूट,भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी के अलावा प्रदेश को दिया क्या जो उन्हे ये समझ आये की, आज प्रदेश में खुशहाली भूपेश सरकार की योजनाओं और निर्णयों के ही नतीजा है। बिखरी भाजपा के एक नेता बृजमोहन अग्रवाल आलोचना करने के पहले जमीनी हकीकत ज़मझ लें।

प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने रमन सरकार में योजनाओं के नाम पर लूट का ब्यौरा देते हुए कहा कि, थोथी संचार क्रांति के चलते स्मार्ट फोन बांटने के नाम पर करोड़ों रुपये, नया रायपुर, कमल विहार, स्वाई वाॅक, एक्सप्रेस-वे, मड़वा ताप बिजलीघर आदि अनेक जनविरोधी योजनाओं पर करोड़ रूपए फूंक दिये गये।

प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि, रमन सिंह, भाजपा का हर बयान यह बता रहा है कि आप गांव, गरीब, किसान विरोधी हैं, आप कितना भी दुष्प्रचार कीजिए नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का काम ग्रामीणों, किसानों के दम पर हम आगे बढ़ाते रहेंगे।

Leave a Reply

Next Post

किसान की मदद के लिए सोनू सूद ने दिया था ट्रैक्टर, पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू बोले- बेटियों की शिक्षा का उठाऊंगा खर्च

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 27 जुलाई 2020। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के मुखिया नारा चंद्रबाबू नायडू ने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के टमाटर किसान को ट्रैक्टर भेजे जाने की प्रशंसा की है। सूद ने चित्तूर के रहने वाले किसान को ट्रैक्टर भेजा […]

You May Like

जाम से मुक्ति के लिए एक और रिंग रोड बनाने की तैयारी....|....'ट्रॉफी चोर' के नारों से गूंजा दुबई स्टेडियम....|....ईरान-ओमान वार्ता के बीच होर्मुज में जहाज पर हमला....|....जेडी वेंस के समर्थन पर ट्रंप का सस्पेंस बरकरार....|....शिक्षा के मंदिर को ‘सेवा संकल्प’ के नाम पर भाजपा का चुनाव कार्यालय न बनाएं- दीपक बैज....|....खनन कार्यों में तेजी, उत्पादन एवं उत्पादकता में निरंतर सुधार करें अधिकारी- नृपेंद्र नाथ....|....एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए....|....पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता....|....21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा....|....बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल