किसान की मदद के लिए सोनू सूद ने दिया था ट्रैक्टर, पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू बोले- बेटियों की शिक्षा का उठाऊंगा खर्च

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 27 जुलाई 2020। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के मुखिया नारा चंद्रबाबू नायडू ने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के टमाटर किसान को ट्रैक्टर भेजे जाने की प्रशंसा की है। सूद ने चित्तूर के रहने वाले किसान को ट्रैक्टर भेजा था। नायडू ने रविवार शाम को ट्विटर पर सोनू सूद की जरूरतमंदों की मदद करने के प्रयास को लेकर तारीफ की। 

चित्तूर में रहने वाले इस टमाटर किसान का नाम नागेश्वर राव है। वे तब लाइमलाइट में आए जब सोशल मीडिया पर अपनी दो बेटियों के साथ खेत की जुताई करने वाला उनका वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में किसान अपनी बेटियों के साथ मिलकर हाथों से खेतों की जुताई करते हुए दिखाई दे रहे थे। सूद ने पहले परिवार को बैलों का एक जोड़ा देने का वादा किया। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि उन्हें बैल की नहीं ट्रैक्टर की जरूरत है।

कोविड-19 महामारी के फैलने से पहले राव चाय का स्टॉल चलाते थे। वायरस की वजह से उनका यह काम बंद हो गया और वह अपने गांव लौट आए। यहां आकर उन्हें मजबूरन आजीविका के लिए खेती को अपनाना पड़ा। वीडियो देखने के बाद सोनू सूद ने ट्विटर पर लिखा था, ‘आपको एक ट्रैक्टर भेज रहा हूं। शाम तक एक ट्रैक्टर आपके खेतों की जुताई करने के लिए पहुंच जाएगा। हमेशा खुश रहिए।’

इसके बाद टीडीपी नेता ने रविवार को घोषणा की कि वे राव की दोनों बेटियों की शिक्षा का खर्च उठाएंगे और उन्हें उनके सपने पूरे करने में मदद करेंगे। नायडू ने लिखा, ‘सोनू सूद जी से बात की और चित्तूर जिले में नागेश्वर राव के परिवार के लिए ट्रैक्टर भेजने के उनके प्रेरक प्रयास के लिए उनकी सराहना की। परिवार की दुर्दशा के बारे में जानने के बाद मैंने दोनों बेटियों की शिक्षा का खर्च उठाने और उनके सपनों को पूरा करने में मदद करने का फैसला लिया है।’

Leave a Reply

Next Post

गोबर बेचने वाले पशु पालकों को भुगतान 5 अगस्त तक किया जायेगा : कलेक्टर ने गोधन न्याय योजना की समीक्षा कर दिये निर्देश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 27 जुलाई 2020। गोबर बेचने वाले पशु पालको को पहला भुगतान 5 अगस्त तक किया जायेगा। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने आज जिले में गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिया।मंथन सभा कक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने गोधन न्याय […]

You May Like

पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया....|....प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर