‘ट्रंप WTO को तबाह कर रहे, भारत ‘मूकदर्शक’ नहीं बना रह सकता’, टैरिफ मुद्दे पर भड़की कांग्रेस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 01 अगस्त 2025। टैरिफ के मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मनमानी को लेकर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने कहा है कि विश्व व्यापार संगठन (WTO) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) जैसी संस्थाओं से भारत के हित जुड़े हैं। ऐसे में जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन संस्थाओं को तबाह कर रहे हैं और ऐसे में भारत मूकदर्शक नहीं बना रह सकता।

‘अमेरिका की नेतृत्वकारी भूमिका अब खत्म हो गई है’
कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान भी विश्व व्यापार संगठन (WTO) को भारी नुकसान पहुंचा था। रमेश ने दावा किया, ‘ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल के दौरान इसे पूरी तरह से तबाह कर दिया गया है। नियम-आधारित, बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली, जिसमें अमेरिका नेतृत्वकारी भूमिका निभाता था, वह अब समाप्त हो गई है।’ कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया मंच X पर साझा एक पोस्ट में कहा कि अमेरिका का दृष्टिकोण द्विपक्षीय बातचीत करना है, लेकिन आखिर में वह एकतरफा निर्णय लेना चाहता है।

‘हम सिर्फ नारेबाजी ही करते नहीं रह सकते’
जयराम रमेश ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने डब्लूटीओ को तबाह कर दिया है और पेरिस जलवायु समझौते और यूनेस्को से भी हट गए हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘ऐसे अंतरराष्ट्रीय समझौतों और संस्थाओं में भारत का बड़ा हित जुड़ा है। हम मूकदर्शक बनकर और सिर्फ नारेबाजी करने से संतुष्ट नहीं रह सकते।’ कांग्रेस पार्टी की तरफ से ये टिप्पणी ऐसे समय सामने आई है, जब गुरुवार को एक कार्यकारी आदेश जारी कर ट्रंप ने दुनिया के कई देशों के साथ भारत पर भी भारी-भरकम टैरिफ का एलान किया है।

भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान किया गया है। साथ ही ट्रंप ने रूस के तेल खरीदने के लिए भारत पर जुर्माना भी लगाया है। हालांकि अभी जुर्माने की राशि का खुलासा नहीं किया गया है। यह टैरिफ 1 अगस्त से लागू होना था, लेकिन अब इसे एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया है और अब यह 7 अगस्त से लागू होगा। अमेरिका की टैरिफ घोषणा पर अपनी प्रतिक्रिया में, भारत ने कहा है कि वह राष्ट्रीय हितों की रक्षा और उन्हें बढ़ावा देने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा और टैरिफ के असर की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

गुलामी के युग में भी भक्ति और शक्ति से तुलसीदास ने जाग्रत रखी जनचेतनाः सीएम योगी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 01 अगस्त 2025। धार्मिक नगरी चित्रकूट में संत तुलसीदास के जयंती समारोह (तुलसी जयंती) में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 500 वर्ष पूर्व जब इस गांव की स्थिति शायद साधनों के अभाव और कठिनाइयों से ग्रस्त रही होगी, ऐसे समय में […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन