‘ईडी-इनकम टैक्स विभाग से डरने की जरूरत नहीं’, सीएम बघेल का केंद्र पर निशाना

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 27 सितंबर 2022। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय जांच एजेंसियों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डर पैदा करके सरकार नहीं चलाई जा सकती। गैरभाजपा शासित राज्य में सरकार चलाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि हमें सच्चाई की लड़ाई लड़नी है। अगर कोई गलत करता है तो उसे सजा मिलनी चाहिए। सोमवार को दुर्ग जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य पुलिस को केंद्रीय एजेंसियों द्वारा किसी को बेवजह निशाना बनाने की शिकायत मिलेगी तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ईडी, डीआरआई या आयकर विभागों से डरने की जरूरत नहीं है। 

सीएम बघेल ने कहा कि यदि आपको बेवजह निशाना बनाया जा रहा है तो छत्तीसगढ़ सरकार का मुखिया होने के नाते मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि यदि आप राज्य के किसी भी थाने में संबंधित अधिकारियों (केंद्रीय एजेंसियों के) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस के भीतर उथल-पुथल के बारे में पूछे जाने पर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उन्हें इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है और उम्मीद है कि इस मुद्दे को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

एनआईए और एमपी पुलिस द्वारा मध्यप्रदेश के सात जिलों में पीएफआई के ठिकानों पर छापे, 21 संदिग्ध गिरफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 27 सितंबर 2022। टेरर फंडिंग मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) और मध्य प्रदेश एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने एक बार फिर मध्यप्रदेश में संयुक्त कार्रवाई की है। एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार पीएफआई पर छापेमारी हुई है। एनआईए और मध्यप्रदेश पुलिस ने प्रदेश के […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'