महिला हॉकी में भारत ने आयरलैंड को हराया, अब निगाहें दीपिका कुमारी पर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

टोक्यो 30 जुलाई 2021। टोक्यो ओलंपिक में आठवां दिन भी भारत के लिए शानदार रहा। इस दौरान बॉक्सर लवलीना ने देश के नाम एक और पदक पक्का किया। उन्होंने महिलाओं की बॉक्सिंग की 69 किग्रा भार वर्ग स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बनाई। लवनीना ने क्वार्टर फाइनल में चीनी ताईपे की खिलाड़ी निएन चिन चेन को 4-1 से करारी शिकस्त दी। उधर, दुनिया की नंबर 1 महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। उन्होंने रूस ओलंपिक समिति की सेनिया पेरोवा को शूटऑफ में शिकस्त दी। दीपिका ने यह मुकाबला 6-5 से जीता। जबकि महिला हॉकी में भारत ने आयरलैंड को 1-0 से शिकस्त दी।  धावक अविनाश साबले तीन हजार पुरुषों की स्टीपलचेज स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना पाए, जबकि निशानेबाज मनु भाकर महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं। बॉक्सर सिमरनजीत कौर 60 किग्रा महिला भार वर्ग के अंतिम 16 मुकाबले में हार गईं। उन्हें थाईलैंड की सुदापोर्न सीसोंदी 5-0 से हराया। इसके अलावा बैडमिंटन महिला क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु अपनी चुनौती पेश करेंगी। जबकि पुरुष हॉकी टीम जापान से भिड़ेगी। टोक्यो ओलंपिक में बीता सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। अगर मैरी कॉम का मुकाबला छोड़ दिया जाए तो बाकी सभी भारतीय एथलीटों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

क्वार्टर फाइनल में दीपिका की दस्तक

दुनिया की नंबर एक तीरंदाजी भारत की दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी की महिला स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। अब उन्होंने पदक की उम्मीद जगा दी है। दीपिका कुमारी ने इस मुकाबले में रूस ओलंपिक समिति की सेनिया पेरोवा को शूटऑफ में हराया। दीपिका ने 6-5 से मुकाबला अपने नाम किया। शूटऑफ में सेनिया सिर्फ 7 पर निशाना लगा पाईं जबकि दीपिका 10 पर निशाना लगाने में सफल रहीं। दीपिका ने पहला और तीसरा सेट जीता तो सेनिया दूसरे और पांचवें सेट में जीत दर्ज की। चौथा सेट बराबर रहा था। 

फाइनल में जगह नहीं बना पाए अविनाश साबले

तीन हजार पुरुषों की स्टीपलचेज स्पर्धा में भारत के अविनाश साबले फाइनल में जगह नहीं बना पाए। उन्होंने इस दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। लेकिन फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके। वह सातवें स्थान पर रहे। अविनाश  8:18.12 समय के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने में सफल रहे। साबले ने मार्च में फेडरेशन कप में अपने 8: 20. 20 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 

मनु भाकर फाइनल में पहुंचने से चूकीं

निशानेबाज मनु भाकर ने एक बार फिर निराश किया। वह महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने से चुक गईं। उन्हें फाइनल में जाने के लिए टॉप 8 में रहना था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मनु भाकर 11वें स्थान पर रहीं। भारत की इस निशानेबाज ने रेपिड राउंड में 290 और प्रिसिजन राउंड में 292 अंक हासिल किए। प्रिसिजन राउंड में मनु पांचवें नंबर पर रहीं। अब उन्हें टोक्यो ओलंपिक से खाली हाथ स्वदेश लौटना पड़ेगा। मनु भाकर ने तीरंदाजी की कई स्पर्धाओं में शिरकत की लेकिन एक भी पदक नहीं जीत पाईं। इसके अलावा एक अन्य निशानेबाज राही सरनोबत ने भी निराश किया। 

भारत बनाम आयरलैंड महिला हॉकी मुकाबले में देरी

भारत और आयरलैंड की महिला टीमों के बीच खेला जाने वाला मुकाबला करीब एक घंटे बाद शुरू होगा। बारिश के चलते इस मुकाबले के समय में फेरबदल किया गया है। पहले यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 8.15 बजे होना था। लेकिन अब दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक सुबह 9.15 बजे शुरू होगा। 

5-0 से हारीं सिमरनजीत कौर

बॉक्सिंग में भारत को निराश हाथ लगी है। सिमरनजीत कौर 60 किग्रा महिला भार वर्ग के अंतिम 16 मुकाबले में हार गईं। जिसके चलते वह पहले दौर में बाहर हो गईं। उन्हें थाईलैंड की सुदापोर्न सीसोंदी ने 5-0 से शिकस्त दी। इस हार के बाद सिमरनजीत कौर टोक्यो ओलंपिक में बाहर हो गईं। 

सेमीफाइनल में बॉक्सर लवलीना

भारत की बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया। वह सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। उनके सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद भारत का एक और पदक पक्का हो गया है। क्वार्टर फाइनल में लवलीना ने महिलाओं की 69 किग्रा भार वर्ग में चीनी ताईपे की खिलाड़ी निएन चिन चेन को 4-1 से करारी शिकस्त दी।  

दुती चंद ने किया निराश

धाविका दुती चंद ने भारत को निराश किया है। उनसे इस बार मेडल की उम्मीद की जा रही थी लेकिन वह उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं। वह महिलाओं की 100 मीटर (हीट 5) में सातवें नंबर पर रहीं। 

हॉकी में भारतीय महिला टीम की पहली जीत

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने आज अपनी जीत का खाता खोल लिया। आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में रानी रामपाल की अगुवाई वाली टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की। इस जीत  के साथ भारत की क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार है। मैच में भारत की तरफ से 57वें मिनट में नवनीत कौर ने गोला दागा। 

Leave a Reply

Next Post

24 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन में भी नहीं मिला किश्तवाड़ में लापता 19 लोगों का सुराग

शेयर करेदच्छन क्षेत्र के होंजड़ में एयरलिफ्ट कर पहुंचाईं एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें, पूरा दिन चली मलबे में जिंदगी की तलाश छत्तीसगढ़ रिपोर्टर किश्तवाड़ 30 जुलाई 2021। बादल फटने के बाद किश्तवाड़ में दच्छन क्षेत्र के होंजड़ में पांच किलोमीटर तक मलबे के ढेर लग गए हैं। करीब एक […]

You May Like

भाजपा ने शिक्षक भर्ती घोटाले के पीड़ितों की मदद के लिए शुरू की लीगल सेल, पीएम मोदी ने दिया था निर्देश....|....मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने किए महाकाल के दर्शन, कहा- जनता देगी कांग्रेस को जवाब....|....6 नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक दंपति भी शामिल....|....फेल विद्यार्थियों को सीएम विष्णुदेव साय ने दिया संबल, निराश नहीं होने की बात कही....|...."किसी भी चैनल पर, किसी भी समय और किसी भी मुद्दे पर...", स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी को दी खुली चुनौती....|....'रोहित एमआई छोड़ देंगे', वसीम अकरम ने की बड़ी भविष्यवाणी, बताया किस टीम के लिए हिटमैन करेंगे ओपनिंग....|...."एक देश का तो एक बिहार का मजाक बना रहे", विजय सिन्हा ने राहुल-तेजस्वी पर साधा निशाना....|....उत्तराखंड में भारी बारिश, बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त, IMD ने लोगों को किया अलर्ट....|....छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी....|....बंद कमरे में मिली पति-पत्नी और मासूम बच्चे की लाश, गले पर फंदे और चोट के मिले निशान; जांच में जुटी