स्कूलों में अब सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगी रोक

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

लखनऊ, 14 सितंबर 2026। यूपी के परिषदीय विद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाई जाएगी। साथ ही बच्चों को गीला, सूखा कूड़ा, ई कचरा और कूड़ा निस्तारण की वैज्ञानिक विधि बताई जाएगी। इसके लिए विद्यालयों में विशेष स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों में एक से 31 अक्तूबर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इससे पहले 15 से 30 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा होगा। इस दौरान विद्यालयों में निबंध, स्लोगन, पेंटिंग, मॉडल बनाने की प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें विजेता छात्र छात्राओं, शिक्षकों व अभिभावकों को पुरस्कृत किया जाएगा। 

साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्हें रीयूज, रिड्यूज व रिसाइक्लिंग का पालन करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग रोकने, प्लास्टिक प्रदूषण कम करने के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि इसी तरह विद्यालयों में ई कचरा संग्रहण केंद्र स्थापित किया जाए।  इसके साथ ही इससे जुड़ी जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाए। बच्चे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों व क्षतिग्रस्त बैटरी को खुद न खोले, इसका ध्यान रखा जाए। दो से 31 अक्तूबर तक कचरा निस्तारण का क्रियान्वयन चरण आयोजित किया जाएगा। साथ ही दो अक्तूबर को स्वच्छ भारत दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान से बच्चों के साथ अभिभावकों को भी जोड़ा जाए।

Leave a Reply

Next Post

गंगा में 133 किमी का जल हाईवे बनेगा

शेयर करे2.20 मीटर होगी गहराई, तलहटी से कठोर परत हटेगी; आएंगे-जाएंगे बड़े जहाज छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           वाराणसी, 14 सितंबर 2026। भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) गाजीपुर से वाराणसी के बीच 133 किलोमीटर लंबा जल हाईवे बनाएगा। इस पर करीब 102.98 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके तहत गंगा की तलहटी में मौजूद […]

You May Like

गंगा में 133 किमी का जल हाईवे बनेगा....|....स्कूलों में अब सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगी रोक....|....जाम से मुक्ति के लिए एक और रिंग रोड बनाने की तैयारी....|....'ट्रॉफी चोर' के नारों से गूंजा दुबई स्टेडियम....|....ईरान-ओमान वार्ता के बीच होर्मुज में जहाज पर हमला....|....जेडी वेंस के समर्थन पर ट्रंप का सस्पेंस बरकरार....|....शिक्षा के मंदिर को ‘सेवा संकल्प’ के नाम पर भाजपा का चुनाव कार्यालय न बनाएं- दीपक बैज....|....खनन कार्यों में तेजी, उत्पादन एवं उत्पादकता में निरंतर सुधार करें अधिकारी- नृपेंद्र नाथ....|....एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए....|....पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता