राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि, राष्ट्रपति कोविंद-पीएम मोदी ने राजघाट पर दी श्रद्धांजलि

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 30 जनवरी 2022। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 74वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरे देश ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने आज राजधानी में राजघाट पर जाकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राजघाट पर 11 बजे बापू की समाधि पर माल्यार्पण किया। पीएम शाम 5 बजे बिड़ला हाउस जाएंगे और भजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। महात्मा गांधी की 1948 में आज ही के दिन नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के तौर पर मनाया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनके आदर्श विचारों को और अधिक लोकप्रिय बनाने का हमारा सामूहिक प्रयास है। मोदी ने ट्वीट किया, ”बापू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर रहा हूं। उनके आदर्श विचारों को और अधिक लोकप्रिय बनाने का हमारा सामूहिक प्रयास है। आज शहीद दिवस पर उन सभी महान लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं जिन्होंने वीरतापूर्वक हमारे देश की रक्षा की। उनकी सेवा और बहादुरी हमेशा याद की जाएगी।

‘भारत के भाग्य को आकार देने में गांधी की बड़ी भूमिका’
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लोगों से देश को गरीब, भूख, सामाजिक अक्षमताओं, निरक्षरता और भेदभाव से मुक्त कराने के लिए एक साथ आने की अपील की। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ”शांति और अहिंसा के दूत गांधी जी ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम और भारत के भाग्य को आकार देने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई।

‘गांधी के विचार सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करेंगे’
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के विचार सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “महात्मा गांधी जी ने हर भारतीय के हृदय में स्वदेशी, स्वभाषा और स्वराज की अलख जगाई। उनके विचार और आदर्श सदैव हर भारतवासी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। आज पूज्य बापू की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि देता हूं।”

Leave a Reply

Next Post

महाराष्ट्र में भीषण हादसा: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कार और कंटेनर की जोरदार भिड़ंत, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 30 जनवरी 2022। महाराष्ट्र में लोनावला के शीलातने गांव के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर रविवार को बड़ा सड़का हादसा हुआ। यहां कार और कंटेनर ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। पुणे ग्रामीण पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को खंडाला के […]

You May Like

राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज....|....एमएसएमई के लिए नई ताकत बनेगा ‘कॉर्पोरेट मित्र’....|....निवेशकों के लिए बड़ा दांव! ARCIL का आईपीओ 9 सितंबर से....|....आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता