मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बहू ख्याति ने दिया बेटे को जन्म, पोते को देखकर बोले- क्या हाल-चाल हीरो

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 03 जनवरी 2023। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दादा बन गए हैं। उनको पोता हुआ है। उनकी बहू ख्याति ने मंगलवार सुबह 10 बजे भिलाई के निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल की बहू ख्याति को भिलाई के एक निजी अस्पताल बीएम शाह में सोमवार को भर्ती कराया गया था। सभी टेस्ट और जांच नॉर्मल आने के बाद मंगलवार सुबह 10 बजे उन्होंने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। मां-बेटे को डॉ. नम्रता की निगरानी में रखा गया है। पत्नी के साथ अस्पताल पहुंचे सीएम बघेल ने पोते को गोद में लेकर दुलार किया, और कहा क्या हालचाल जी हीरो।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट पर दी खुशखबरी की जानकारी

छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल दादा बन गए हैं। यह खुशखबरी खुद सीएम बघेल ने ट्वीट करके दी है। सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करने के बाद मुख्‍यमंत्री को बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया है।

सुर्खियों में था ‘दादा टू बी’ लिखा कुर्ता

सीएम भूपेश बघेल का कुर्ता काफी सुर्खियों में था। कुर्ते की जेब पर एक टाईनुमा टैग लगा हुआ था। इस पर दादा टू बी लिखा हुआ था। इस संदेश के साझा करने के बाद से मुख्‍यमंत्री को बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया था। मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्‍य की शादी बीते साल 6 फरवरी को ख्‍याति वर्मा से हुई थी। अब किलकारी गूंजने की खुशखबरी आई है। ख्‍याति वर्मा का परिवार बलौदाबाजार का रहने वाला है। हालांकि परिवार के लोग रायपुर में ही रहते हैं।

Leave a Reply

Next Post

मनेंद्रगढ़ वन मंडल में आदमखोर तेंदुए ने महिला को बनाया शिकार, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर एमसीबी(सरगुजा)– 03 जनवरी 2023। छत्तीसगढ़ के जिला मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर के मनेंद्रगढ़ वन मंडल में तेंदुआ का आतंक लगातार बढ़ रहा है। इससे ग्रामीणों मे दहशत है। आदमखोर हो चुके तेंदुए ने एक महिला को अपना शिकार बनाया है। जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक