पति को मारा, बाथरूम में गड्ढा खोदा, शव पर नमक डाला, 400 में खरीदा मलबा, 500 में बनवाया फर्श; कत्ल की कहानी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

आगरा 05 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सुरेंद्र की हत्या में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रूबी पति की हरकतों से आजिज आ गई थी। उसने पूछताछ में बताया कि वह हत्या के लिए काफी दिन से योजना बना रही थी। पति ने कुछ दिन पहले डिलीवरी बॉय का काम छोड़ दिया था। शराब पीकर घर में लड़ाई करना रोज का काम था। खुद कोई मदद नहीं करता था और जो रुपये वह कमाती थी, उन्हें भी शराब के लिए मांगता था। रुपये नहीं देने पर पिटाई करता था। कुछ दिनों से उसने बेटियों के साथ भी दुर्व्यवहार शुरू कर दिया था। उसने रोज-रोज की कलह को जड़ से खत्म करने की साजिश रचना शुरू कर दिया था।

फिल्मों और वेब सीरीज देख कर हत्या का प्लान बनाया था। रूबी ने पुलिस को बताया कि पड़ोस के घर में निर्माण कार्य हो रहा था। उसने वहां मलबा डालने आए ट्राली वाले से आधी ट्राली मलबा मंगा लिया था। वह घर के बाहर ही मलबा छोड़ गया। उसने पहले फावड़े से बाथरूम का फर्श खोदा। 

शव गलाने के लिए नमक भी डाला
गड्ढा करने के बाद घसीटते हुए पति की लाश को बाथरूम में लेकर आई। शव को गड्ढे में डाला और गलाने के लिए घर में रखा नमक भी डाल दिया। बाहर से बाल्टी में भरकर मलबा अंदर लाकर बाथरूम में डाला। इसके बाद धुरमुठ मांग कर मलबे को समतल कर दिया। बाथरूम में शौचालय की सीट पहले एक फीट ऊंची थी। मलबा डालने के बाद पूरी जमीन को एक लेबल में किया। 

500 रुपये में एक घंटे में बाथरूम में बनाया फर्श
खुद जाकर सीमेंट की बोरी, चंबल और बालू खरीदे। पड़ोसी की मदद से एक लेबर से बात की। 19 मई को लेबर अपने एक साथी के साथ आया और 500 रुपये लेकर एक घंटे में बाथरूम का फर्श बना दिया। पूछताछ में रूबी ने बताया कि घर के पड़ोस में काम चल रहा था। यह समय उसको सही लगा। 17 मई की रात को पति बाजार से मीट लेकर आए। घर पर ही शराब पी और मीट खाया। इस दौरान भी पति गाली-गलौज कर रहे थे। पति को मीठा पसंद था। उनके मीट खाने के बाद उसने खीर बनाई। 

खीर में नींद की गोलियां मिलाईं
पहले से रखी नींद की गोलियां पीस कर मिला दीं। पति नशे में खीर खा गया। कुछ देर बाद ही सो गया। तीन बजे नींद खुली तो उसने पहले पति की सांसें चेक की। पति के मरने की पुष्टि के बाद सुबह सात बजे सास कमला देवी और दोनों बेटियों को जगाया। 

पति की मौत के बाद सास और बेटियों को जेठ के घर भेजा
पति कुछ दिन पहले अपने भरतपुर निवासी मामा के घर गए थे। वहां हंगामा किया था। सास और बेटियों को मामा का कॉल आने की जानकारी दी। मामा के भरतपुर पुलिस से शिकायत करने की बात बताकर जेठ के घर शाहगंज स्थित वायु विहार भेज दिया। उनके जाने के बाद दोबारा पति की मौत की पुष्टि की।

पति के कहीं चले जाने की कहानी बनाई
पूरी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला किसी को शक नहीं हो इसलिए घर पर ताला लगाकर खुद भी जेठ के घर चली गई। वहां पति के पुलिस के डर से कहीं चले जाने की कहानी बना दी। परिवार को शक न हो, इसलिए गुमशुदगी भी दर्ज करा दी।

मजदूरों से भी हुई पूछताछ
पुलिस को हत्या में किसी अन्य के शामिल होने का शक था इसलिए पुलिस ने मजदूरों को भी पूछताछ के लिए बुलाया। सख्ती से पूछा गया कि उन्हें मालूम था कि बाथरूम में शव दफन है। मजदूरों ने बताया कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं थी। पूछताछ के बाद दोनों को निर्दोष पाने पर पुलिस ने उन्हें जाने दिया।

Leave a Reply

Next Post

केतन की मौत के 17 दिन बाद दादा ने भी तोड़ा दम, परिवार बोला- सदमे से बिगड़ी थी तबीयत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पुणे 05 जुलाई 2026। पुणे के लोहागढ़ किले से गिरकर जान गंवाने वाले केतन अग्रवाल मामले में एक और दुखद घटनाक्रम सामने आया। केतन के 71 वर्षीय दादा देवीचंद अग्रवाल का शनिवार रात निधन हो गया। परिवार का कहना है कि पोते की मौत के बाद […]

You May Like

गाय-बछड़ों को ठूंसकर ले जा रहे थे, 2 गिरफ्तार....|....कोलकाता की पांच मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 मौतें....|....मराठी नहीं जानने वाले महाराष्ट्र में ऑटो–टैक्सी नहीं चला पाएंगे....|....सुप्रीम कोर्ट में सरकार बोली-NEET का सिस्टम फूलप्रूफ, तोड़ना मुश्किल....|....फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड, त्वरित जांच कर दी जाएगी रिपोर्ट....|....एक जनवरी से राज्य के सभी अस्पतालों को डिजिटल करने का लक्ष्य लेकर करें काम: श्याम बिहारी जायसवाल....|....भारत 600वें टेस्ट में जीता, श्रीलंका 165 रन से हारा....|....अपर कलेक्टर पर मारपीट और धमकी देने के आरोप....|....बिना मैच खेले ही प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंचे सात्विक-चिराग....|....स्वास्थ्य मंत्री से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय