अली गोनी की मां-बहन और भांजों को कोरोना, बोले- समझ सकता हूं क्या बीतती होगी…

शेयर करे

्र

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 05 मई 2021। कोरोना वायरस से जहां पूरे देश में दहशत है, इस बार एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से भी आए दिन कोई ना कोई पॉजिटिव केस सामने आ रहा है। बिग बॉस 14 विनर रुबीना दिलैक के बाद अब अली गोनी ने सोशल मीडिया पर अपने फैमिली मेंबर्स के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर दी है। उन्होंने ट्विटर पर मेसेज के साथ बच्चों की तस्वीर भी पोस्ट की है और उनके जल्दी ठीक होने की दुआ की है।

घरवाले 9 दिन से पॉजिटिव

बीते दिनों बिग बॉस 14 विनर रुबीना दिलैक के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई थी। वह अपने घर शिमला में होम आइसोलेशन में हैं। इस बीच अली गोनी ने अपने परिवार के लोगों को कोरोना होने की खबर दी है। अली ने ट्विटर पर लिखा है, मैं समझ सकता हूं, जिनके घरवाले पॉजिटिव हैं उन पर क्या बीतती होगी… मेरे घर के ज्यादातर लोग बीते 9 दिनों से पॉजिटिव हैं। मेरी मां, बहन, उनके बच्चे। वे सभी फाइटर्स हैं और इस वायरस से लड़ रहे हैं खासकर बच्चे। या अल्लाह रहम कर। टेक केयर।

लिखा, बच्चों को गले लगाने का इंतजार

अली ने इंस्टाग्राम पर भी अपने बहन के बच्चों की तस्वीर पोस्ट की है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, मेरे फाइटर बच्चे, तुम लोगों से मिलने और गले लगाने का इंतजार नहीं हो पा रहा। बता दें कि बिग बॉस कंटेस्टेंट निक्की तंबोली भी कोरोना पॉजिटिव हो चुकी हैं। निक्की के भाई जतिन की कोरोना कॉम्प्लिकेशंस की वजह से डेथ हो गई है।

Leave a Reply

Next Post

18 साल के बच्चे की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे सलमान खान, फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए भी बंटवा चुके हैं फूड पैकेट्स

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           मुंबई 5 मई 2021। बॉलीवुड सलमान खान इन दिनों कई वजहों से लाइम लाइट हैं। एक तरफ जहां एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म राधे को लेकर गॉसिप में हैं तो वहीं दूसरी तरफ भाई जान अपने नेक कामों के लिए सोशल मीडिया पर तारीफें बटोर रहे हैं। जी […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान