पिता बने ‘तुम बिन 2’ फेम अभिनेता आदित्य सील

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई, 24 अगस्त 2026। आदित्य सील और अनुष्का रंजन के घर दुगनी खुशियां आई हैं। यह कपल अब जुड़वां बेटियों के माता पिता बन गए हैं। इस खुशखबरी को कपल ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने बेटियों के नाम की जानकारी भी शेयर की। 

क्या किया आदित्य ने पोस्ट?
आदित्य सील ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इस गुड न्यूज को शेयर किया। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया, ‘हमारी जुड़वां बच्चियों का जन्म 23 अगस्त, 2026 को हुआ। उनका नाम वीरा रंजन सील और माही रंजन सील है। इसके साथ ही दो नन्ही बच्चियों के फोटो भी उनको कार्ड में बने हुए हैं। इसके साथ ही नीचे अनुष्का और आदित्य का नाम लिखा हुआ है।

आदित्य सील ने लिखा भावुक नोट  
आदित्य सील ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में एक भावुक संदेश लिखा, ‘हमारे परिवार के एक नए अध्याय की शुरुआत हो चुकी है। इस पर हम काफी खुश हैं। मेरी प्यारी बच्चियां हमारे जीवन को रोशन करने के लिए आ गई हैं। हमारा दिल प्यार और कृतज्ञता से भरा है।वीरा माही #टीमगर्ल।’

कपल ने मई में की थी प्रेगनेंसी  की घोषणा 
बॉलीवुड के मशहूर कपल आदित्य सील और अनुष्का रंजन ने फैंस को प्रेगनेंसी के बारे में मई 2026 में बताया था।  शादी के चार साल बाद आदित्य सील और अनुष्का रंजन को यह गुड न्यूज मिली थी। इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर करके फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की थीं।

अनुष्का रंजन और  आदित्य सील की शादी 
अनुष्का रंजन और आदित्य सील की पहली मुलाकात 26 जून, 2017 को अनुष्का के एनजीओ ‘बेटी’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हुई थी। उनकी दोस्ती धीरे-धीरे रिश्ते में बदल गई और कुछ साल डेटिंग करने के बाद, इस जोड़े ने नवंबर 2021 में मुंबई में शादी कर ली। शादी के लगभग पांच साल बाद, अब उनके घर जुड़वां बेटियां वीरा और माही का जन्म हुआ है।

Leave a Reply

Next Post

भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम ने जीता कानिशा ओपन 2026 शतरंज टूर्नामेंट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           हंगरी, 24 अगस्त 2026। प्रणेश ने रविवार को खेले गए टूर्नामेंट के नौवें और आखिरी राउंड में जर्मनी के वादिम पेट्रोव्स्की को सफेद मोहरों से हराया। इस जीत के साथ उन्होंने कुल सात अंक हासिल किए और खिताब की दौड़ में खुद को मजबूत किया। प्रणेश […]

You May Like

इंदौर सेंट्रल जेल में बीमारी का प्रकोप, 30 कैदी पड़े बीमार....|....'दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवान'....|....राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन आज से....|....खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: जांच में 'असुरक्षित' मिला पनीर, फॉर्च्यून मैदा के बैच की बिक्री पर रोक....|....भोपाल: आज बाजार में नहीं चलेगा यूपीआई....|....सिनेमा नहीं, क्रिकेट था नाना का पहला प्यार....|....तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय....|....अमेरिका में पाकिस्तानी को जेल....|....सेवा संकल्प अभियान भाजपा फ्लॉप इवेंट - दीपक बैज....|....एचडी फायर प्रोटेक्ट का आईपीओ 13 अक्टूबर को खुलेगा