10 करोड़ की लोन सेटलमेंट ठगी पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा कसा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

भोपाल, 22 नवंबर 2026। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने बैंक का लोन सेटल कराने के नाम पर 10 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में मुख्य आरोपित मोहित गोगिया के खिलाफ भोपाल की विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। ईओडब्ल्यू की कार्रवाई से 10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के इस मामले में कानूनी शिकंजा और मजबूत हो गया है।

आरोपित मोहित गोगिया पर भोपाल की डेरी उत्पाद बनाने वाली कंपनी गायत्री फूड प्रोडक्ट्स के संचालक किशन मोदी से 10 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है। आरोपित ने पीड़ित का भरोसा जीतने के लिए फर्जी चैट दिखाई थी। चैट के माध्यम से उसने दावा किया था कि भारतीय स्टेट बैंक की जीएम कुंदन ज्योति से उसकी बातचीत हो रही है। हालांकि ईओडब्ल्यू की जांच में बैंक प्रबंधन ने इस प्रकार की किसी भी बातचीत से इन्कार कर दिया है। किशन मोदी की शिकायत पर ईओडब्ल्यू ने अगस्त, 2025 में मोहित गोगिया, उसकी पत्नी श्वेता गोगिया और कंपनी एमजी लीजिंग एंड फाइनेंस के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।

यह मामला उस समय चर्चा में आया जब इंटरनेट मीडिया पर मोहित गोगिया का कथित बयान तेजी से प्रसारित हुआ। इस बयान में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) रहे दीपम रायचुरा को एक करोड़ रुपये की रिश्वत देने का जिक्र था। कथित बयान में भोपाल में शराब की दो दुकानें हासिल करने के लिए रिश्वत देने की बात सामने आई थी। इसके अतिरिक्त दुकानों के लिए पौने तीन करोड़ रुपये की फर्जी ई-एफडीआर स्वीकार कराने में सहयोग देने की बात भी कही गई थी। विभागीय जांच के दौरान एफडीआर के फर्जी होने की पुष्टि हो चुकी है।

आरोपित मोहित गोगिया के खिलाफ वित्तीय धोखाधड़ी का मामला कई प्रदेशों तक फैला हुआ है। मोहित के विरुद्ध दिल्ली, पंजाब और गोवा सहित कई राज्यों में धोखाधड़ी और ठगी के 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने पिछले वर्ष आरोपित को गिरफ्तार किया था। वर्तमान में आरोपित मोहित गोगिया दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।

Leave a Reply

Next Post

पानी के अंदर से गुजरकर देख सकेंगे रंग-बिरंगी मछलियां

शेयर करे35 करोड़ से तैयार हो रहा यह खास प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           इंदौर, 22 नवंबर 2026। इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय यानी चिड़ियाघर में आने वाले पर्यटकों को समुद्री दुनिया का नजारा दिखाने के लिए तैयार तेज हो गई है। अंडरवॉटर टनल एक्वेरियम की योजना करीब 2 साल से […]

You May Like

पानी के अंदर से गुजरकर देख सकेंगे रंग-बिरंगी मछलियां....|....10 करोड़ की लोन सेटलमेंट ठगी पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा कसा....|....भोपाल में डिजिटल मुद्रा से बंटेगा राशन....|....हॉटस्पॉट का डेटाबेस बना मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने की तैयारी....|....व्यापार मेले में खरीदारी के साथ निवेश की पाठशाला....|....राजनाथ बोले- डिग्री से नौकरी का दरवाजा खुलेगा, लेकिन पहचान ज्ञान से बनेगी....|....कोरोना ने फिर दी दस्तक....|....आखिरी दिन लेने होंगे आठ विकेट....|....मोरनी बागा मा बोले: राजस्थानी लोक संस्कृति समेटे 35 साल पुराना विरह गीत....|....नाटो की सदस्यता ही यूक्रेन की मजबूत सुरक्षा