राहत: अब 85 प्रतिशत क्षमता के साथ हो सकेगी हवाई यात्रा, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दी अनुमति

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 19 सित्मबर 2021। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शनिवार को एयरलाइंस कंपनियों व यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब 85 प्रतिशत यात्री क्षमता के साथ हवाई सफर हो सकेगा। मंत्रालय की ओर से यह छूट कोरोना केस में आई कमी के बाद दी गई है। बता दें, पहले यह क्षमता 72.5 प्रतिशत थी, जिसे बढ़ाकर 85 प्रतिशत किया गया है। 

दरअसल, कोरोना मामलों को देखते हुए मंत्रालय की ओर से 12 अगस्त आदेश जारी किया गया था। इसके तहत 72.5 प्रतिशत क्षमता के साथ ही हवाई यात्रा की अनुमति दी गई थी। मंत्रालय का कहना है कि नया संशोधन अग्रिम आदेश तक लागू रहेगा। 

धीरे-धीरे बढ़ाई गई यात्री क्षमता 

देश में जब कोरोना मामले चरम पर थे। तब हवाई यात्रा पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके बाद यात्री क्षमता को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया गया। पिछले साल मंत्रालय ने 33 प्रतिशत क्षमता के साथ ही फ्लाइट के संचालन की अनुमति दी थी। इस साल एक जून से पांच जुलाई तक इस क्षमता को 50 प्रतिशत किया गया। इसके बाद पांच जुलाई से 12 अगस्त तक बढ़ाकर 65 प्रतिशत किया गया। नया आदेश लागू होने से पहले यात्री क्षमता 72.5 प्रतिशत थी।

1

Leave a Reply

Next Post

MI Vs CSK फैंटेसी-11: दोनों टीमों के टॉप ऑलराउंडर दिला सकते हैं ज्यादा पॉइंट, गेंदबाजी में चाहर और बुमराह कर सकते हैं कमाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 19 सितम्बर 2021। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रविवार को दो दिग्गज टीमों की भिड़ंत होगी। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना तीन बार की विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा। आइए जानते हैं कि आईपीएल के अल क्लासिको माने जाने वाले इस […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब