CJI बोले: जज को मानवीय अनुभवों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए, आर्किटेक्ट बनना चाहता था पिता के लिए कानून को चुना

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 18 मई 2025। सीजेआई जस्टिस बीआर गवई ने कहा कि आज के दौर में एक जज मानवीय अनुभवों को नजरअंदाज कर कानूनी मामलों को सिर्फ स्याह सफेद शब्दों में देखने का जोखिम नहीं उठा सकता। उसे जमीनी हकीकत को अनदेखा नहीं करना चाहिए। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सीजेआई ने सामाजिक वास्तविकताओं को समझने और उनका जवाब देने में जजों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। सीजेआई ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा, मैं अपनी इच्छा से वकील नहीं बना, मेरी पहली पसंद आर्किटेक्ट बनना था। मैं लगातार इस बारे में सोचता रहा क्योंकि मैं बॉम्बे हाईकोर्ट लॉ की इंफ्रास्ट्रक्चर कमेटी और बिल्डिंग कमेटी का चेयरमैन था। उन्होंने इस करियर को आगे बढ़ाने में अपने पिता की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा, मेरे पिता स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वकील बनना चाहते थे। वह चाहते थे कि उनका एक बेटा वकील बने और मैं बड़ा होने के नाते उनकी इच्छा का सम्मान करना चाहता था। इसलिए, मैंने कानून को चुना।

न्यायिक प्रणाली को सर्वश्रेष्ठ देने का किया प्रयास
सीजेआई ने बताया कि उनके पिता ने उनसे कहा था कि वकील के रूप में काम करना वित्तीय समृद्धि लाएगा, लेकिन एक सांविधानिक अदालत में जज के रूप में उन्हें डॉ. बी आर अंबेडकर के सामाजिक और आर्थिक न्याय के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाना होगा। सीजेआई ने कहा कि उन्होंने हमेशा न्यायिक प्रणाली को अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया है।

जजों को लोगों से जुड़ने में परहेज नहीं करना चाहिए
सीजेआई ने इस बात पर जोर दिया कि न्यायपालिका में लोगों के लिए अलगाव एक प्रभावी दृष्टिकोण नहीं है। उन्होंने इस धारणा को खारिज कर दिया कि सुप्रीम कोर्ट के जजों को लोगों से जुड़ने से बचना नहीं चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

पीएसएलवी सी-61 में आई तकनीकी खराबी, प्रक्षेपण के बाद इसरो चीफ बोले- मिशन पूरा नहीं हो सका

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर श्रीहरिकोटा 18 मई 2025। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) रॉकेट के माध्यम से पृथ्वी अवलोकन उपग्रह (ईओएस-09) को अंतरिक्ष में भेजने का प्रयास किया। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र के प्रथम लॉन्च पैड से सुबह पांच बजकर […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान