एपटा ग्रो : शिशु पोषण रेंज को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण छलांग

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 15 जनवरी 2024। डैनोन इंडिया ने ‘ज्यादा से ज्यादा लोगों तक भोजन के माध्यम से स्वास्थ्य’ पहुंचाने के अपने मिशन के साथ एपटा ग्रो की भारत में लॉन्चिंग के साथ अपनी शिशु पोषण रेंज को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण छलांग लगाई है। डैनोन इंडिया के मार्केटिंग डायरेक्टर श्रीराम पद्मनाभन ने कहा, डैनोन जितना संभव हो सके, उतने लोगों तक भोजन के माध्यम से स्वास्थ्य पहुंचाने में विश्वास करती है। बच्चे के विकास के शुरुआती वर्षों में सही नींव का होना महत्वपूर्ण है। यह 37 महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्रदान करता है जिसमें प्रीबायोटिक्स का एक अनूठा मिश्रण है। यह पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करता है जो बच्चे के विकास के लिए बहुत जरूरी है। डैनोन स्वस्थ भारत को बढ़ावा देने के अपने मिशन में शामिल होने के लिए माता-पिता, देखभालकर्ताओं और भागीदारों को आमंत्रित करती है। पर्याप्त पोषण आवश्यकताओं को प्रदान करने के प्रति अपने समग्र दृष्टिकोण के साथ कंपनी देश भर में हर बच्चे तक पहुंचने की इच्छा के साथ आगे बढ़ रही है।  हालांकि, सभी मांएं अपने बच्चों को सबसे अच्छा न्यूट्रिशन देना चाहती हैं, लेकिन मायने यह रखता है कि न्यूट्रिशन का अच्छी तरह से अवशोषण हो रहा है या नहीं। एक स्वतंत्र सर्वेक्षण के आधार पर, 69% माताओं का मानना है कि उनके बच्चों का विकास उनकी अपेक्षा के अनुरूप नहीं हो रहा है वहीं 73% का मानना है कि पोषक तत्वों के खराब अवशोषण के कारण विकास में कमी आती है। इसे ध्यान में रखते हुए, डैनोन लॉन्च कर रहा है एपटा ग्रो  जो वैज्ञानिक रूप से तैयार किया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश की जनता की आवाज़ है

शेयर करेराहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा जनहित के लिये मील का पत्थर साबित होगी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समय पर शंकराचार्य ही सवाल उठा रहे है भाजपा राम मंदिर के मुद्दे को चुनाव में लाभ लेना चाहती है कांग्रेस पार्टी के लिये राम मंदिर […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला