रायगढ़ कार्बन प्लांट विस्फोट केस: नौ माह की मासूम ने तोड़ा दम, छह घायल अभी भी जिंदगी-मौत के बीच लड़ रहे जंग

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायगढ़ 10 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में स्थित मंगल कार्बन प्लांट में पांच फरवरी को टायर गलाने के दौरान हुए फर्नेस विस्फोट में झुलसी नौ माह की मासूम बच्ची भूमि खड़िया की इलाज के दौरान राजधानी रायपुर के कल्दा बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी सेंटर में मौत हो गई। इस हादसे में कुल आठ लोग झुलसे थे। जिनमें से सात को बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया था। एक रायगढ़ में भर्ती है।

मासूम बच्ची भूमि खड़िया की मौत के बाद अब भी छह अन्य घायल अस्पताल में भर्ती हैं, जिनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। कई घायलों को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण वेंटिलेटर पर रखा गया है। साहेब लाल खड़िया और शिव खड़िया 80-90 प्रतिशत झुलस गए हैं, जबकि कौशल, इंदीवर और प्रिया भी गंभीर रूप से झुलसे हैं। उदाशिनी खड़िया 30-40 प्रतिशत झुलसी हैं।

इन घायलों का चल रहा इलाज
साहेब लाल खड़िया (45 वर्ष) 80-90 प्रतिशत झुलसे
शिव खड़िया (27 वर्ष) 80-90 प्रतिशत झुलसे
उदाशिनी खड़िया (25 वर्ष) 30-40 प्रतिशत झुलसे
कौशल (25 वर्ष) 70-80 प्रतिशत झुलसे
इंदीवर (19 वर्ष) 80-90 प्रतिशत झुलसे
प्रिया (32 वर्ष) 70-80 प्रतिशत झुलसे

इस दुखद घटना के बाद सामाजिक संगठनों ने पीड़ित परिवारों के लिए तत्काल उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता की मांग की है। साथ ही, सभी घायलों के इलाज का संपूर्ण खर्च प्लांट प्रबंधन से वसूलने, एफआईआर वापस लेने और बयान बदलने के दबाव की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी प्लांट प्रबंधन और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। पीड़ित परिवारों को सुरक्षा प्रदान करने की भी अपील की गई है।

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी का बड़ा आरोप- 'रक्षा मंत्री झूठ बोल रहे हैं, सच्चाई नरवणे की किताब में है'

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 10 फरवरी 2026। पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की अप्रकाशित किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ (Four Stars of Destiny) को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला है। राहुल ने कहा […]

You May Like

यूएस ओपन 2026: रिबाकिना ने जीता खिताब....|....ट्रंप के बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका....|....भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया? - दीपक बैज....|....तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र....|....हिंदी हमें एकसूत्र में पिरोने का कार्य करती है : बिरंची दास....|....नृपेंद्र नाथ एसईसीएल निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना ) अतिरिक्त प्रभार ने किया पदभार ग्रहण....|....प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं - मुख्यमंत्री साय....|....नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार