हाथियों के आतंक से किसान परेशान, खुद ही अपने खेतों में लगा रहे आग; प्रशासन पूरी तरह नाकाम

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 03 जून 2023। कोरबा के वनांचल क्षेत्रों में हाथियों का आतंक किस कदर बढ़ गया है। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गजराजों को खदेड़ने किसानों को अब अपने खेतों को आग के हवाले करना पड़ रहा है। कटघोरा वनमंडल में केंदई रेंज के पचरा गांव में रहने वाले ग्रामीणों ने अपने खेत में मौजूद पराली में आग लगा दी। ताकी हाथी उनके घरों तक न पहुंच पाए। इस इलाके में करीब 30 हाथियों का दल विचरण कर रहा है।

कोरबा में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। गजराजों के उत्पात पर लगाम लगा पाने में कोरबा का वन अमला पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है। यही वजह है कि ग्रामीणों को तरह तरह के जतन कर हाथियों को खदेड़ना पड़ रहा है। कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज में इन दिनों 30 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। जिनके द्वारा कभी लोगों के घरों को तोड़ दिया जाता है तो कभी फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। 

हाथियों के उत्पात से परेशान हो चुके ग्रामीणों ने अनोखा रास्ता अपनाया। ग्राम पचरा के ग्रामीण ने अपने खेत में मौजूद पराली में आग लगा दी ताकी हाथी जंगल की तरफ भाग जाए। हाथियों से बचने ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर है। तस्वीरों में आप भी देख सकते हैं,कि किस तरह खेतों में आग लगी है और उसकी लपटें दूर दूर तक दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ की सियासत में आदिवासी महानायकों की एंट्री:शहीद वीर नारायण, गुंडाधुर की जन्म स्थलियों से भाजपा निकालेगी पुरखौती सम्मान यात्रा, गांव-गांव जनसंपर्क भी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 03 जून 2023। भाजपा अब जल्द ही प्रदेश में आदिवासी समुदाय काे साधने एक कार्यक्रम करने जा रही है। इसकी रणनीति रायपुर में हुई एक बैठक में तैयार की गई है। संगठन के केंद्रीय नेताओं ने चुनावी लिहाज से ऐसा ब्लू प्रिंट तैयार किया जिससे […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ