सिवनी में राहुल गांधी ने आदिवासी और वनवासी में बताया अंतर, बीजेपी पर साधा निशाना

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सिवनी 08 अप्रैल 2024। सिवनी पहुंचे राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब यहां दूर-दूर से मेरी बात सुनने आए हैं। यहां आदिवासी वर्ग के काफी सारे लोग मौजूद हैं, कांग्रेस पार्टी आपको आदिवासी कहती है, दूसरी ओर बीजेपी, पीएम मोदी और अमित शाह आपको वनवासी कहते हैं। राहुल ने कहा कि इन शब्दों के पीछे दो अलग-अलग विचारधारा है। आदिवासी शब्द का मतलब, वो लोग जो इस देश के इस जमीन के पहले मालिक थे।

उन्होंने कहा कि अगर आप पहले मालिक थे, तो जमीन, जल, जंगल, देश के धन पर आपका हक बनता है। वहीं वनवासी का मतलब वो लोग जो जंगलों में रहते हैं, वनवासी शब्द के पीछे एक विचारधारा है। सबसे पहले आपका जो इतिहास है, आपकी भाषाएं हैं, आपके जीने का जो तरीका है, उसको ये शब्द मिटाने की कोशिश करता है।  दूसरी ओर जब हम आपको वनवासी कहते हैं तो उसके अंदर ये छिपा हुआ है कि वनवासियों को ना जमीन का ना जल और ना ही जंगल का अधिकार मिलना चाहिए। क्योंकि वनवासी का मतलब आप जंगल में रहते हो, जंगल में आपको कैसे अधिकार मिलेगा।

Leave a Reply

Next Post

लोकसभा चुनाव को लेकर संजय दत्त का रिएक्शन आया सामने, पिता रह चुके हैं मुंबई से सांसद और मंत्री

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 08 अप्रैल 2024। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने लोकसभा चुनाव में उतरने की खबरों पर रिएक्शन दिया है। खबरें सामने आ रहीं थी कि संजय दत्त हरियाणा से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन अभिनेता ने इन खबरों का खंडन करते हुए साफ कहा कि वह […]

You May Like

नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला