सिनेमैजिक एंटरटेनमेंट की वेब सीरीज “हैंड टिल डेथ” का ट्रेलर लॉन्च

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 26 जून 2025। सिनेमैजिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी वेब सीरीज “हैंड टिल डेथ” का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस थ्रिलर कॉमेडी सीरीज के निर्माता रोहित चौधरी, सना खान और जुनैद सिद्दीकी हैं। इसके लेखक निर्देशक संतोष पंचाल हैं। एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर प्रदीप चौधरी, अतुल परब हैं। ट्रेलर लांच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में निर्माता रोहित चौधरी ने बताया कि वेब सीरीज “हैंड टिल डेथ” की शूटिंग का अनुभव नए कलाकारों के साथ अच्छा रहा. शूटिंग से पहले कई दिनों का एक्टिंग वर्कशाप किया गया था जिससे लाभ मिला और बेहतर ढंग से शूटिंग हो गई। प्रोड्यूसर सना खान ने कहा कि सिनेमैजिक एंटरटेनमेंट पिछले कई वर्षों से काम कर रहा है। हम फिल्म, टीवी सीरियल, वेब सीरीज, मॉडलिंग, कास्टिंग और प्रोडक्शन के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं और नई प्रतिभाओं को अवसर दे रहे हैं। निर्माता जुनैद सिद्दीकी ने कहा कि इस सीरीज में बच्चों ने भी एक्टिंग की है। यहां कुछ बच्चों के पैरेंट्स भी आए थे जो बहुत उत्साहित नजर आए। सीरीज की कुछ शूटिंग क्रोमा मे भी की गयी है। इस ओरिजिनल सीरीज में बारिश का एक गाना भी है जो दर्शकों को एंटरटेन करेगा। यह सीरीज बहुत जल्द एपिसोड के रूप में सिने मैजिक एंटरटेनमेंट द्वारा रिलीज की जाएगी। इससे पहले सिने मैजिक एंटरटेनमेंट ने एक और वेब सीरीज “विनाश” का निर्माण किया था जो काफी पॉपुलर रही।

इसके लेखक निर्देशक संतोष पंचाल ने कहा कि नए कलाकारों को स्क्रिप्ट के अनुसार तैयार करना काफी चैलेंज भरा काम था लेकिन वर्कशॉप के द्वारा यह सम्भव हो पाया। एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर प्रदीप चौधरी भी इस वेब सीरीज को लेकर उत्साहित हैं। उन्होने कहा कि सिनेमैजिक एंटरटेनमेंट मे क्वालिटी से कभी समझौता नहीं किया जाता। हम फॅमिली प्रोजेक्ट्स बनाते हैं। यह सीरीज भी पारिवारिक है। एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर अतुल परब ने कहा कि वेब सीरीज “हैंड टिल डेथ” की शूटिंग का बहुत अच्छा अनुभव रहा। बेशक इसमे नए एक्टर्स हैं मगर आपको नहीं लगेगा कि फ्रेश चेहरे हैं।  बाल कलाकारों ने भी बहुत आत्मविश्वास के साथ काम किया है।

Leave a Reply

Next Post

आकर्षक आभा से लोगों को गर्मी का एहसास कराती परी मिर्ज़ा

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 26 जून 2025। जब भी फैशन गेम में आग लगाने की बात आती है तो साउथ की अभिनेत्री परी मिर्ज़ा हमेशा से ही चर्चा में रही हैं। चाहे वह उनके कई दिलचस्प मीडिया और इवेंट अपीयरेंस हों या उनका सोशल मीडिया हैंडल, दिवा […]

You May Like

छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग....|....ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर....|....आयशा शेट्टी के याशना कलेक्शन ने जीता साड़ी प्रेमियों का दिल