पाकिस्तान और श्रीलंका में हो सकता है एशिया कप, भारत में विश्व कप खेलने के लिए पाकिस्तान तैयार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 11 जून 2023। एशिया कप 2023 और वनडे विश्व कप को लेकर भारत और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच विवाद सुलझता नजर आ रहा है। इन दोनों टूर्नामेंट के मामले में दोनों देश प्रत्यक्ष रूप से आमने-सामने नहीं थे, लेकिन एसीसी और आईसीसी के टूर्नामेंट इन्हीं दोनों देशों के बीच अनबन के चलते अधर में लटके हुए थे। अब तक दोनों टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर कुछ भी साफ नहीं हुआ है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह परेशानी सुलझती नजर आ रही है।  बीसीसीआई सचिव जय शाह की अध्यक्षता वाली एशियाई क्रिकेट काउंसिल एशिया कप के लिए पीसीबी के हाइब्रिड मॉडल को मंजूरी दे सकती है। इस स्थिति में पाकिस्तान सहित बाकी टीमें अपने मैच पाकिस्तान में खेलेंगी। वहीं, भारतीय टीम के मैच श्रीलंका के गॉल और पल्लेकेले मैदान में खेले जाएंगे। इसके साथ ही पीसीबी भारत में होने वाले वनडे विश्व कप में अपनी टीम भेजने के लिए तैयार हो गया है।

एसीसी मंगलवार को एशिया कप की मेजबानी को लेकर औपचारिक घोषणा कर सकता है। हाइब्रिड मॉडल को आधिकारिक तौर पर स्वीकार किए जाने के बाद अक्तूबर-नवंबर में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम की भारत यात्रा के लिए रास्ता साफ हो जाएगा। पाकिस्तान की टीम अहमदाबाद में भी खेलने के लिए तैयार है।  एसीसी कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों को एशिया कप की मेजबानी से जुड़ा मसला सुलझाने की जिम्मेदारी दी गई थी। इन सदस्यों में ओमान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख पंकज खिमजी भी शामिल थे। अधिकांश देश एक हाइब्रिड मॉडल नहीं चाहते थे। हालांकि, अब तक चार मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे, जिनमें भारतीय टीम नहीं खेलेगी। ये मैच हैं- पाकिस्तान बनाम नेपाल, बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका और श्रीलंका बनाम बांग्लादेश।

एसीसी बोर्ड के एक सदस्य ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया, ‘भारत बनाम पाकिस्तान के दो मैच और अन्य सभी सुपर फोर मैच पल्लेकेले या गाल में आयोजित किए जाएंगे। एशिया कप सितंबर में होने की उम्मीद है।  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब आईसीसी के सीईओ ज्योफ एलार्डिस और अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी से मिलने के लिए कराची का दौरा किया, तो यह निर्णय लिया गया कि भारत में होने वाले विश्व कप में खेलने के लिए पाकिस्तान कोई शर्त नहीं रखेगा, बशर्ते एशिया कप के चार मैच पाकिस्तान में आयोजित किए जाएं। क्योंकि, पीसीबी के पास इस टूर्नामेंट की मेजबानी का अधिकार है।

एशिया कप में पाकिस्तान और भारत के बीच दो मैच होने तय हैं और दोनों टीमों के फाइनल में पहुंचने पर तीसरा मैच भी होगा। इन दोनों देशों के बीच मैच से ब्रॉडकास्टर जमकर कमाई करते हैं और पाकिस्तान के नहीं खेलने पर एशिया कप के मीडिया अधिकार की कीमतें भी आधी हो जातीं और इससे एसीसी को खासा नुकसान होता। ऐसे में हाइब्रिड मॉडल के आने से वनडे विश्व कप में पाकिस्तान के खेलने का रास्ता साफ हो गया है। विश्व कप में भारत और पाकिस्तान का मैच अहमदाबाद में हो सकता है। वहीं, पाकिस्तान के बाकी मैच चेन्नई और हैदराबाद में हो सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

प्रथम खेलो इंडिया जनजाति खेल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ को मिला पदक

शेयर करेआवासीय तीरंदाजी तथा एथलेटिक अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते पदक छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 11 जून 2023। ओडिशा के भुवनेश्वर में प्रथम खेलो इंडिया जनजाति खेल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को विभिन्न स्पर्धाओं में पदक मिले हैं। आवासीय तीरंदाजी अकादमी बिलासपुर तथा एथलेटिक अकादमी के खिलाड़ियों ने पदक […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप