ज़िम्मेदार पेरेंटिंग पर जोर देता है सुरक्षित डिजीटल सीमा-आर. माधवन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 03 मार्च 2025। अमेरिका स्थित तकनीकी फर्म पैरेंट जिनी इंक ने आज मुंबई में एक हाई-प्रोफाइल उत्पाद का लॉचिंग कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें कंपनी ने अपने क्रांतिकारी लोकेशन-आधारित अभिभावक नियंत्रण एप की वैश्विक स्तर पर शुरुआत की। इस कार्यक्रम में लोकप्रिय अभिनेता आर. माधवन शिरकत की। उन्होंने निवेशक और रणनीतिक भागीदार की भूमिका निभाई, बच्चों के बीच जिम्मेदार डिजिटल आदतों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता पर उन्होंने बल दिया। पारंपरिक अभिभावकीय नियंत्रण से अलग हटकर पैरेंट जिनी वास्तविक दुनिया की परिस्थितियों के अनुसार गतिशील अनुकूलन करते हुए डिजिटल सेफ्टी को नया रूप देता है। यह माता-पिता को अपने बच्चों के लोकेशन के आधार पर एप उपयोग को अनुकूलित करने की सुविधा देता है और यह सही जगह और सही समय पर सही डिजिटल अनुभव सुनिश्चित करता है। पैरेंट जिनी के लिए भारत एक बहुत बड़ा बाजार है और बच्चों के बीच स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल के साथ, कंपनी का लक्ष्य बच्चों के अत्यधिक स्क्रीन समय की बढ़ती चिंताओं को दूर करना है। एन लोकेशन-आधारित डिजिटल सीमाएं प्रदान करता है, जिससे माता-पिता अपने बच्चों के वातावरण के आधार पर उनके स्क्रीन एक्सेस को अनुकूलित कर सकते हैं – चाहे बच्चे स्कूल में हों, घर पर या किसी निर्दिष्ट सुरक्षित स्थान में हो। लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान पैरेंट जिनी के रणनीतिक साझेदार और हितधारक आर. माधवन ने सहयोग के लिए अपने प्रेरक भाव प्रकट करते कहा कि एक अभिभावक के रूप में, मैंने खुद डिजिटल अनुशासन की चुनौतियों का सामना किया है। जब सासि ने पैरेंट जिनी पेश की, तो मैं इस एप का कायल हो गया और मैंने तुरंत बच्चों के लिए एक बेहतर और अधिक स्वस्थ डिजिटल वातावरण निर्माण की इसकी क्षमता को समझा। इसके फीचर दमदार हैं और यह जिम्मेदार पेरेंटिंग पर जोर देता है। इस यात्रा का हिस्सा बनने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं और मुझे पैरेंट जिनी पर विश्वास है।

पैरेंट जिनी इंक के संस्थापक और अध्यक्ष ससि नागा ने कंपनी के इस विस्तार पर टिप्पणी करते हुए कहा, “स्कूल बच्चों की आदतों को सही आकार देते हैं और डिजिटल आदत भी स्कूलों में ही सीखी जाती हैं – तो क्यों न इसे सही तरीके से किया जाए? एलन और दून स्कूल जैसे अग्रणी संस्थानों के साथ साझीदारी करके, हम शिक्षकों को एक केंद्रित और स्वस्थ शिक्षण वातावरण सुनिश्चित करने के लिए बहुत जरूरी उपकरणों से लैस करने के मार्ग पर हैं।” 

Leave a Reply

Next Post

'आदिनाथ शम्भो' से गूंज उठा गायक सोनू निगम का स्वर

शेयर करेशिव शम्भो पर सोनू निगम की शिव भक्तों के लिए एक अनूठी सौगात  छत्तीसगढ़ रिपोर्टर /(अनिल बेदाग) मुंबई 03 मार्च 2025। अपने चाहनेवालो और शिव भक्तों के लिए सोनू निगम लेकर आ गए हैं एक ऐसी आध्यात्मिक भेंट जिसके स्वर की ध्वनि ही कानों तक पहुच जाए तो मानो […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान