बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा: तमिलनाडु से पकड़े गए छह संदिग्ध, ISI और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों से जुड़े तार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 22 फरवरी 2026। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। तमिलनाडु से छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। जिन पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों के इशारे पर भारत में एक बड़ी आतंकी साजिश रचने का आरोप है। सभी आरोपियों को तमिलनाडु से दिल्ली लाया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है। इन संदिग्धों के पास से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है, जिसकी जांच की जा रही है। खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने यह बड़ी कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये संदिग्ध भारत में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इन संदिग्धों के तार पाकिस्तान की आईएसआई से जुड़े होने की आशंका है, जो लंबे समय से भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त रही है। इसके अलावा, बांग्लादेशी आतंकी संगठनों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार संदिग्धों के पास से कई मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि इन उपकरणों का उपयोग आतंकी संगठनों के समर्थन में संदेश फैलाने और संदिग्ध हैंडलर्स के संपर्क में रहने के लिए किया जा रहा था। दिल्ली पुलिस इन मोबाइल फोन और सिम कार्ड की गहन जांच कर रही है ताकि इनके नेटवर्क, संपर्कों और साजिश के पूरे ताने-बाने का पता लगाया जा सके।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, इन संदिग्धों द्वारा एक बड़ी आतंकवादी साजिश को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही थी। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि इन लोगों को आईएसआई और बांग्लादेशी आतंकी समूहों से निर्देश और सहायता मिल रही थी। इनका उद्देश्य भारत में शांति भंग करना और बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाना था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ‘तमिलनाडु से मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबात, उमर, मोहम्मद लितान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल नाम के 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो असामाजिक गतिविधियों में शामिल हैं। वे पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों के समर्थन में सोशल मीडिया पर कंटेंट पोस्ट कर रहे थे। 2 आरोपियों को उथुकुली से, 3 को पल्लडम से और एक को तिरुमुरुगनपूंडी इलाके से गिरफ्तार किया गया।’

पुलिस ने बताया, वे फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल करके अपनी पहचान छिपाकर गारमेंट इंडस्ट्री में काम कर रहे थे। ऑपरेशन के दौरान आठ मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड बरामद किए गए। सभी आरोपियों को ट्रेन से दिल्ली लाया जा रहा है, जांच जारी है। इन आरोपियों पर आतंकवादियों की मदद करने का शक है, उन्होंने कई शहरों की रेकी की थी। दिल्ली में ‘फ्री कश्मीर’ के पोस्टर लगाए गए थे।

Leave a Reply

Next Post

नौ राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में एसआईआर के बाद घटे 1.70 करोड़ मतदाता, चुनाव आयोग ने जारी किए आंकड़े

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 22 फरवरी 2026। भारत के छह राज्यों और कुछ केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम पूरा हो गया है। चुनाव आयोग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार इस प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे मतदाताओं के […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण