राहुल गांधी की जान को खतरा, कांग्रेस महासचिव ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 29 सितंबर 2025। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कहा है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जान का खतरा है और भाजपा प्रवक्ता प्रिंटू महादेव ने गांधी को जान से मारने की बात कही है। वेणुगोपाल ने रविवार को शाह को पत्र लिखकर इस बात का जिक्र किया कि केरल के एक निजी चैनल डिबेट शो में भाजपा प्रवक्ता प्रिंटू महादेव द्वारा राहुल गांधी को जान से मारने की बात कही गई हैं। उन्होंने लिखा ‘ अमित शाह जी, मैं आपका ध्यान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को एक न्यूज़ चैनल पर एक बहस के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता प्रिंटू महादेव द्वारा जान से मारने की धमकी की ओर आकर्षित करने के लिए पत्र लिख रहा हूं।’ उन्होंने लिखा ‘प्रिंटू महादेव ने खुलेआम घोषणा की ‘राहुल गांधी के सीने में गोली मार दी जाएगी।’ ये न तो ज़बान फिसली है और न ही लापरवाही से कही गई अतिशयोक्ति है। यह विपक्ष के नेता और भारत के अग्रणी राजनीतिक नेताओं में से एक के खिलाफ एक सोची-समझी और मौत की धमकी है।’ 

उन्होंने कहा ‘सत्तारूढ़ दल के एक आधिकारिक प्रवक्ता द्वारा कहे गए ऐसे ज़हरीले शब्द न केवल श्री गांधी के जीवन को तत्काल खतरे में डालते हैं, बल्कि संविधान, कानून के शासन और हर नागरिक को दिए जाने वाले बुनियादी सुरक्षा आश्वासन को भी कमजोर करते हैं। यह धमकी जानबूझकर फैलाए गए, नफ़रत के ज़हरीले माहौल का प्रतीक है जो विपक्ष के नेता को बिना सोचे-समझे हिंसा का शिकार बना सकता है। ऐसे में, आपकी ओर से तुरंत कारर्वाई करने की मांग करता हूं।’ 

Leave a Reply

Next Post

सीतानदी मुठभेड़ में बड़ी सफलता, कमांडर श्रवण और नगरी डिप्टी कमांडर राजेश ढेर, तीन शव बरामद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कांकेर 29 सितंबर 2025। कांकेर जिले के तिरयारपानी और छिंदखड़क के जंगलों में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बालों ने मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। इसमें एक महिला और दो पुरुष नक्सली शामिल है। तीनों का शव बरामद कर […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव