रक्षामंत्री ने सेना के जवानों से की मुलाकात, कहा- सैनिकों के बीच आकर मिलती है खुशी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 19 अगस्त 2022। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इंफाल में आज सेना और असम राइफल्स के जवानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और जवानों से बातचीत कर उनका हाल भी जाना। राजनाथ सिंह ने कहा, जब भी मैं अपने सशस्त्र बलों के जवानों और अधिकारियों से मिलता हूं तो मुझे खुशी, गर्व और शांति महसूस होती है। उन्होंने कहा, हर कोई देश की सेवा कर रहा है, शिक्षक, डॉक्टर और अन्य, लेकिन हमारे सैनिक जो कर रहे हैं वह किसी पेशे से ज्यादा और सेवा से भी ज्यादा है। 

दरअसल, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय मणिपुर दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने खुमान लम्पक स्टेडियम के 131वें डूरंड कप के मणिपुर चैप्टर का उद्घाटन किया। आज रक्षामंत्री ने मुख्यमंत्री बीरेन सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज पांडे और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ए शारदा देवी समेत कई नेता मौजूद रहे। इस मुलाकात मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने ट्वीट किया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त करना एक परम खुशी की बात है। उनके निरंतर समर्थन के लिए बहुत आभारी हूं। 

Leave a Reply

Next Post

गोवा में ‘हर घर जल उत्सव’ को आज डिजिटल माध्यम से संबोधित करेंगे पीएम मोदी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 19 अगस्त 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गोवा में होने वाले ‘हर घर जल उत्सव’ कार्यक्रम को डिजिटल माध्यम से संबोधित करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत मौजूद रहेंगे। गोवा मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने ट्वीट किया, […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ