बहू की आत्महत्या का मामला: ससुर, सास और ननंद गिरफ्तार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

भिलाई 31 अगस्त 2022। शादी के पांच महीने बाद ही दहेज के लिए प्रताड़ित नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए विवश करने वाले आरोपित ससुराल वालों को नंदिनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ दहेज हत्या की धारा के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा है। पुलिस ने बताया कि 17 अगस्त को राधिका गायकवाड़ ने अपने ससुराल ग्राम पिटौरा में खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह कर लिया था। मृतका के मायके वालों के बयान में पता चला कि पांच महीने पहले ही उसकी शादी आरोपित पति टुमन लाल से हुई थी। शादी के बाद से उसे दहेज के लिए काफी ज्यादा प्रताड़ित किया जाता था। जिससे तंग आकर उसने आत्मदाह किया था। पुलिस ने बयान के आधार पर आरोपित पति टुमन लाल (27), ससुर धरमदास उर्फ बंगू (55), सास दुरपति गायकवाड़ (42) और ननंद कुमारी ज्योति गायकवाड़ के खिलाफ प्राथमिकी की गई थी। पुलिस ने मंगलवार को चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

Leave a Reply

Next Post

भिलाई के मैत्रीबाग में अब नहीं गूंजेगी व्हाइट टाइगर किशन की दहाड़, 9 साल की उम्र में मौत, कैंसर से पीड़ित था

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           भिलाई 31 अगस्त 2022। भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा संचालित मैत्रीबाग जू में 9 साल के सफेद शेर किशन की मौत हो गई। कैंसर से पीड़ित होने के चलते किशन काफी समय से बीमार चल रहा था। काफी इलाज के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज