भिलाई के मैत्रीबाग में अब नहीं गूंजेगी व्हाइट टाइगर किशन की दहाड़, 9 साल की उम्र में मौत, कैंसर से पीड़ित था

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

भिलाई 31 अगस्त 2022। भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा संचालित मैत्रीबाग जू में 9 साल के सफेद शेर किशन की मौत हो गई। कैंसर से पीड़ित होने के चलते किशन काफी समय से बीमार चल रहा था। काफी इलाज के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। बुधवार शाम जू प्रबंधन ने शेर का अंतिम संस्कार किया।

मैत्रीबाग जू प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक, किशन को कैंसर हो गया था। उसका उपचार अंजोरा पशु चिकित्सालय के वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञ चिकित्सक के मार्ग दर्शन में काफी समय से चल रहा था। बताया जा रहा है कि उसका कैंसर काफी बढ़ गया था। इससे वह काफी बीमार रहने लगा था। पिछले तीन चार दिनों से वह सही तरीके से खा-पी भी नहीं रहा था।

रविवार को उसने जू के अंदर ही दम तोड़ दिया। जू प्रबंधन ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारी कंजरवेटर ऑफ फारेस्ट, डीएफओ और एसडीओ दुर्ग को दी। वह सभी लोग मैत्री बाग पहुंचे। इसके बाद उनकी मौजूदगी में शासकीय चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया और उसका अंतिम संस्कार किया गया।

सुंदर और कमला का बेटा था किशन
मैत्रीबाग जू का नर शेर किशन सफेद शेर सुंदर और कमला की संतान था। कमला नाम की शेरनी ने किशन को 2013 में जन्म दिया था। वह अभी मात्र 9 साल का था। 30 अगस्त को उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Next Post

पंजाब में घिरी आप, बादल ने 500 करोड़ के घोटाले का लगाया आरोप, सीबीआई ईडी जांच की मांग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           चंडीगढ़ 31 अगस्त 2022। दिल्ली के बाद, अब आम आदमी पार्टी की एक्साइज पॉलिसी पंजाब में भी विपक्ष के निशाने पर आ गई है. बुधवार को शिरोमणि अकाली दल चीफ सुखबीर सिंह बादल और अन्य विपक्ष के नेताओं ने इस सिलसिले में पंजाब के गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित से मुलाक़ात की है […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव