‘किसानों की आमदनी तेजी से बढ़ रही, इसे दोगुनी करने की कोशिश’, संसद में बोले कृषि मंत्री

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 17 दिसंबर 2024। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को संसद में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए अनेक प्रयास कर रही है और वह इस काम में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। किसानों को खाद पर मिलने वाली सब्सिडी में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और उन्हें कम ब्याज पर कर्ज मिलेगा। कृषि मंत्री ने शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद आनंद भदौरिया के पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि एनएसएस रिपोर्ट के अनुसार 2002-03 में किसानों की आय 2,015 रुपये प्रति माह थी जो 2018-19 में बढ़कर 10,218 रुपये प्रति माह हो गई। उन्होंने सदन को बताया कि 2019 के बाद अभी यह सर्वे नहीं हुआ है और अब अगले वर्ष किया जाएगा। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और हमे विश्वास है कि 2019 के बाद किसानों की आय तेजी से बढ़ी है।

सब्सिडी में नहीं की जाएगी कमी
चौहान ने कहा कि किसानों का उत्पादन बढ़ाने, उत्पादन की लागत कम करने, उत्पादन के ठीक दाम देने, प्राकृतिक आपदा में नुकसान की भरपाई करने, कृषि विविधीकरण और जैविक तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के छह सूत्री कार्यक्रम के साथ सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद पर मिलने वाली सब्सिडी में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और उन्हें कम ब्याज पर कर्ज मिलेगा। चौहान ने दावा किया कि सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर रिकॉर्ड खरीद की है। अकेले दलहन की फसल की बात करें तो पिछली सप्रंग सरकार के समय केवल छह लाख मीट्रिक टन की खरीद हुई थी, लेकिन हमारी सरकार ने एक करोड़ मीट्रिक टन से अधिक दलहन खरीद की है।

Leave a Reply

Next Post

सत्ताधारी दल ने एलजी के फैसलों पर उठाए सवाल, बयानबाजी का सिलसिला जारी, विवादों में बढ़ती खाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जम्मू 17 दिसंबर 2024। सत्ताधारी नेशनल काॅन्फ्रेंस अब उपराज्यपाल प्रशासन के खिलाफ मुखर होती दिख रही है। नेकां की सरकार ने न केवल एलजी के कई फैसलों पर न प्रश्न उठाए हैं बल्कि उनमें कुछ को बदला भी है। शैक्षणिक कैलेंडर में बदलाव से लेकर आरक्षण की […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'