पहली बार बाघ ने किया हाथी का शिकार, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मिला डेढ़ साल के हाथी का शव

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

उमरिया 11 अप्रैल 2023।  मध्यप्रदेश के उमरिया में स्थित बाघों के गढ़ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगली हाथी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। खास बात यह कि यह बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में ही नहीं बल्कि मध्यप्रदेश में पहला मामला है जब एक बाघ ने जंगली हाथी का शिकार किया है। जानकारी लगते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर परिक्षेत्र के चितराव बीट के कक्ष क्रमांक 462 के बडबाह मूडा में सोमवार को गश्ती दल जंगल में गस्त कर रहा था। तभी उनकी नजर जंगली हाथी के शव पर पड़ी। दल ने टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को सूचना दी और टाइगर रिजर्व के अधिकारी डॉक्टरों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने बताया कि पनपथा कोर एरिया के चितराव बीट में जंगली हाथी का शव मिला है। और उसके पास बाघ को देखा गया है। शव के आसपास बाघ के पंजों के निशान मिले हैं। हाथी के शव के गले में भी बाघ के हमले के निशान हैं। बाघ ने हाथी पर हमला करने के बाद उसके शरीर के पिछले हिस्से को खा लिया है। शरीर का पिछला हिस्सा पूरी तरह से खत्म हो चुका था।  बाघ ने ही जंगली हाथी का शिकार किया है। जंगली हाथी की उम्र लगभग डेढ़ वर्ष बताई जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

सचिन पायलट के अनशन के बीच मुख्यमंत्री गहलोत का सबसे बड़ा ऐलान, निशाने पर 2030

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   जयपुर 11 अप्रैल 2023। राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि वह चाहते हैं क‍ि 2030 तक राजस्‍थान देश में अव्वल राज्‍य बने और इस सपने को साकार करने के लिए उन्होंने ऐसी योजनाएं बनाईं हैं जो किसी और राज्‍य में नहीं है। […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग