पाकिस्तान में शिया शिक्षकों की हत्या से देश में बवाल, श्रीनगर में भी रोष प्रदर्शन व कैंडल मार्च

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 06 मई 2023। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम इलाके में 5 शिक्षकों के साथ करीब 8 लोगों की गोली मारकर हत्या के बाद से पाकिस्तान में हंगामा मचा हुआ है। इन हत्याओं को लेकर लोग सड़कों पर हैं। विपक्ष के साथ आम लोगों ने भी सड़कों पर उतरकर देश की शाहबाज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसके साथ ही लोगों ने सोशल मीडिया पर भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।  शिया समुदाय के लोगों की नृशंस हत्याओं के बाद से पाकिस्तान के शिया समुदाय में गुस्सा है। 

एक यूजर ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा, “शिया शिक्षकों को कल पाराचिनार पाकिस्तान में मार दिया गया था। मैं बिलावल भुट्टो जरदारी के विदेश मंत्रालय से पूछना चाहता हूं, जो अभी SCO शिखर सम्मेलन में हैं। जनाब बिलावल भुट्टो जरदारी आपकी सरकार और आपकी सुरक्षा एजेंसियां ​​​​पाकिस्तान में शिया समुदाय की रक्षा करने में विफल क्यों हैं’ यह कब तक चलेगा’ अत्याचार होगा’ पराचिनार के कसाइयों पर कार्रवाई कब की जाएगी'”

पहली घटना में मोहम्मद शरीफ नाम के एक शिक्षक की कुर्रम जिले की राजधानी पाराचिनार में चलती गाड़ी में शालोजान रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पाकिस्तानी समाचार एजेंसी जियो न्यूज के अनुसार, सरकारी हाई स्कूल तारि मंगल के स्टाफ रूम में अज्ञात हमलावरों ने 7 लोगों की हत्या कर दी, जिसमें 4 टीचर भी शामिल थे।  इसके अलावा  शिक्षकों की  लक्षित हत्या के विरोध में शुक्रवार को श्रीनगर में रोष प्रदर्शन किया गया व देर रात कैंडल मार्च निकाला गया। यहां शिया समुदाय द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वाले एक प्रतिभागी ने कहा, “दुनिया भर के मुस्लिम नेताओं को आगे आना चाहिए और आतंकवाद के ऐसे कायराना कृत्यों की निंदा करनी चाहिए। हम आतंकवाद को इस्लाम से जोड़ने के किसी भी प्रयास की भी निंदा करते हैं। हम दुनिया में कहीं भी आतंकवाद की निंदा करते हैं।” 

Leave a Reply

Next Post

पहलवानों के समर्थन में दिल्ली जा रहे किसानों को टीकरी बॉर्डर पर रोका, नारेबाजी के बाद खोला नाका

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 07 मई 2023। दिल्ली के टीकरी बॉर्डर पर रविवार को एक बार फिर से किसान और दिल्ली पुलिस आमने-सामने हो गए। महिला पहलवानों के समर्थन के लिए जंतर मंतर के लिए निकले किसानों के जत्थे को दिल्ली पुलिस ने टीकरी बॉर्डर पर रोक लिया। […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप