प्रदेश में चुनाव व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी, आम जनता चुनेगी जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 01 जून 2025। प्रदेश सरकार सांसद और विधायक की ही तरह यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भी सीधे जनता से कराने पर मंथन कर रही है। सूत्रों की माने तो प्रदेश सरकार जल्द ही इस बारे में केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेज सकती है। माना जा रहा है कि अगर केंद्र ने राज्य सरकार के इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दिया तो आगामी पंचायत चुनाव में ही इस नई चुनाव प्रक्रिया को लागू कर दिया जायेगा। प्रदेश के पंचायती राज  मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके चर्चा की है। उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने प्रस्ताव रखा कि वह अधिकारियों को निर्देशित करें कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख का चुनाव सीधे जनता से कराने के संबंध में प्रस्ताव तैयार करें। प्रस्ताव तैयार कर इसे जल्द से जल्द केंद्र सरकार को भेजा जाए जिससे समय रहते इसकी तैयारी की जा सके।

राजभर का कहना है कि मुख्यमंत्री ने उनके इस प्रस्ताव से सहमति जताई है और जल्द ही प्रस्ताव केंद्र को भेजने का आश्वासन भी दिया है।उन्होंने कहा कि वह पिछले चुनाव में ही यह चाहते थे। अधिकारियों से इसके लिए प्रस्ताव तैयार कराने के लिए कहेंगे। इस मुलाकात के दौरान ओम प्रकाश राजभर के पुत्र सुभासपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर भी साथ थे। राजभर ने बताया कि पिछले महीने उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर भी इस मुद्दे पर चर्चा किया  था, तो शाह ने भी जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख का चुनाव सीधे जनता से कराने पर हामी भरी थी। उन्होंने राज्य सरकार से प्रस्ताव भिजवाने को कहा था। राजभर ने कहा कि इसी कड़ी में होने मुख्यमंत्री से मिलकर अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Next Post

गृहमंत्री की हिदायत के बाद सुरक्षित अमरनाथ यात्रा के साथ तेज होगा आतंकरोधी अभियान, फोकस तय

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू-कश्मीर 01 जून 2025। सुरक्षित और भयमुक्त अमरनाथ यात्रा के साथ-साथ प्रदेश में आतंकरोधी अभियान को गति मिलेगी। जम्मू संभाग को आतंकी मुक्त बनाने के लिए तैयार रोडमैप को सटीक रणनीति से जारी रखा जाएगा। अपने दो दिवसीय जम्मू दौरे के पहले दिन सुरक्षा एजेंसियों […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव