सरगुजा के जंगल में मिले दो नर कंकाल, छह साल से लापता किशोरी-युवक के होने की आशंका

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अंबिकापुर 10 मई 2026। सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चमारीलुंगरा जंगल में शनिवार को दो नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को आशंका है कि ये नरकंकाल छह वर्ष पहले ग्राम जमोनी से रहस्यमयी ढंग से लापता हुए एक किशोरी और युवक के हो सकते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों कंकालों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2020 में ग्राम जमोनी निवासी एक किशोरी और 19 वर्षीय विनोद कोरवा अचानक लापता हो गए थे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया था। अब जंगल में मिले नर कंकालों के पास से एक फ्रॉक और हाफ पैंट बरामद हुआ है। कपड़ों के आधार पर परिजन और पुलिस दोनों यह संभावना जता रहे हैं कि कंकाल उन्हीं दोनों के हो सकते हैं।

बताया जा रहा है कि शनिवार को गांव के कुछ कोरवा ग्रामीण चूहा मारने के लिए जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान चमारीलुंगरा नाले के पास झाड़ियों में उन्हें मानव कंकाल दिखाई दिए। यह देख ग्रामीण घबरा गए और तत्काल गांव लौटकर सरपंच को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही धौरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कंकालों की शिनाख्त के लिए वैज्ञानिक जांच और अन्य आवश्यक प्रक्रिया कराई जाएगी। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

SSC GD परीक्षा में हाईटेक नकल का खेल! स्क्रीन पर खुद हल हो रहे थे सवाल, रांची से 6 गिरफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 10 मई 2026। राजधानी रांची के पंडरा थाना क्षेत्र स्थित फ्यूचरिस्टिक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र में आयोजित एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस ने रिमोट एक्सेस तकनीक के जरिए प्रश्न पत्र हल कराने वाले सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश करते […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान