‘बात नहीं मानेंगे तो अपनी मौत के जिम्मेदार खुद होंगे’, नक्सलियों ने दी ठेकेदारों को धमकी; जारी किया पर्चा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 18 मार्च 2024। सुकमा जिले के दोरनापाल में नक्सलियों की दक्षिण बस्तर डिविजन कमेटी ने पर्चा जारी किया है। इसमें ठेकेदारों को चेतावनी दी गई है। नक्सलियों ने पर्चे में लिखा है कि केंद्र व राज्य की डबल इंजन भाजपा सरकार विकास के नाम पर जल, जंगल और प्राकृतिक संपदाओं, संसाधनों व पर्यावरण और अपने अस्तित्व अस्मिता को बचाने के लिए आदिवासी आंदोलन को बंद करने जनता के ऊपर हमले अत्याचार नीतियों को लागू करने का आरोप लगाया है। नक्सलियों ने पूंजीपतियों को बेरोक-टोक प्राकृतिक संपत्ति को लूटने के उद्देश्य से कॉर्पोरेट सैन्यीकरण करने का आरोप भी लगाया है। नक्सलियों ने पर्चे में लिखा है कि ऑपरेशन कगार के तहत आदिवासी इलाकों में युद्ध स्तर पर रोड, पुल और पुलिया नये-नये पुलिस कैंप, थाना टेक्नीकल हेड क्वार्टर, हेलिपैड, मोबाइल टॉवरों का निर्माण किया जा रहा है। जनता की जमीनों को जबरदस्ती बलपूर्वक हड़पने का आरोप लगाते हुए नक्सलियों ने लिखा कि पेड़-पौधों को काटा जा रहा है। जनता के भारी विरोध प्रदर्शन के बावजूद उनके ऊपर बमबारी, फायरिंग, मारपीट और लूटपाट की जा रही है। साथ ही महिलाओं पर अत्याचार और अवैध गिरफ्तारियों जैसे तरह-तरह केहथकंडे अपनाने का आरोप भी नक्सलियों ने लगाया है।

नक्सलियों ने लिखा है कि इन जनविरोधी कार्य में शामिल ठेकेदारों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। ठेकेदार अपने कार्यों को छोड़ दें, अन्यथा मौत की सजा देने की चेतावनी नक्सलियों ने दी है। वहीं, नक्सलियों ने स्थानीय लोगों को भी अपनी गाड़ियां, रोड, पुल और पुलिया जैसे निर्माण कार्य में नहीं लगाने की अपील की है। लिखा है कि हमारी समझाइस के बावजूद भी नहीं मानेंगे तो अपनी मौत के जिम्मेदार खुद होंगे। 

Leave a Reply

Next Post

शिवराज ने राहुल गांधी की यात्रा पर साधा निशाना, बोले- एक और विफल यात्रा का समापन, पूछे चार सवाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 18 मार्च 2024। पूर्व सीएम शिवराज ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी ने अपनी एक और विफल यात्रा का समापन किया। राहुल ने दो यात्राएं की और वह दो यात्राएं भारत जोड़ो, कांग्रेस तोड़ो, कांग्रेस छोड़ो यात्रा साबित हुई । […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव