निकिता डोबरियाल व जीत राय दत्त का रोमांटिक सांग “बनके बारिश” हुआ रिलीज़

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 20 जून 2022। बारिश के इस मौसम में हर कोई रोमांटिक हुआ जा रहा है। ऐसे भीगे भीगे मौसम में साउथ व बॉलीवुड इंडस्ट्री के डैशिंग स्टार जीत राय दत्त और  निकिता डोबरियाल का बेहद रोमांटिक सांग “बनके बारिश” रिलीज हो गया है जिसे दर्शको द्वारा खूब अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सिंगर कम्पोज़र अल्ताफ सय्यद ने इसे गाया है जिसमें एक मेलोडियस मूड है जो श्रोताओं व दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। म्युज़िक लेबल सांग्स बास्केट द्वारा रिलीज इस सांग को ऑडिएंस द्वारा खूब सराहा जा रहा है। मुम्बई में इस सांग लांच के अवसर पर ऎक्टर जीत राय दत्त, ऎक्ट्रेस निकिता डोबरियाल, सिंगर अल्ताफ सय्यद मौजूद थे। इस मौके पर मेहमान के रूप में निर्माता लोकेश तिलकधारी, ऎक्टर प्रोड्यूसर कुमार अखिलेश प्रताप भी उपस्थित थे जिन्होंने दोनों एक्टर्स को इस नए सांग के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।नरेन गेडिया फिल्म्स व जेआरडी मोशन पिक्चर के बैनर तले बने सांग “बनके बारिश” के निर्माता जीत राय दत्त, डायरेक्टर डीओपी व एडिटर नरेन ए. गेडिया, गीतकार आनंद सिंह हैं। खूबसूरत अदाकारा और थिएटर ऎक्ट्रेस निकिता डोबरियाल ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि बनके बारिश एक बहुत ही खूबसूरत गीत है जिसमें रोमांस, मेलोडी और इमोशंस भी हैं। शिमला की हसीन वादियों में इसे शूट किया गया है जो बेहद प्यारी लोकेशन है। मेरे को-एक्टर जीत राय दत्त काफी सपोर्टिव नेचर के हैं, मैं इस सांग को लेकर बेहद उत्साहित हूं। हालांकि मैं थिएटर ऎक्टर हूँ और कई साल तक ढेर सारे ड्रामों में अभिनय किया है, मगर यह मेरा पहला म्युज़िक वीडियो है जो यूथ को पसन्द आ रहा है। जीत राय दत्त भी इस म्युज़िक वीडियो को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि इस सांग में मेरे अपोजिट निकिता डोबरियाल नजर आ रही हैं। हम दोनों की केमिस्ट्री और जोड़ी दर्शकों को लुभा रही है। अल्ताफ सय्यद के साथ पहले भी मैं एक सुपर हिट सांग कर चुका हूं लेकिन इस प्रोजेक्ट पर हमने 5 वर्षों बाद काम किया।

Leave a Reply

Next Post

विपिन कौशिक स्टारर हिंदी फिल्म कीमत की हुई घोषणा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 20 जून 2022। रूस यूक्रेन युद्ध शुरू होने से पहले यूक्रेन में फिल्माई गई आखरी फ़िल्म “लव इन यूक्रेन” ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता की नई कहानी लिखी है। इस फ़िल्म के जरिये बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाले एक्टर विपिन कौशिक अपनी डेब्यू फिल्म […]

You May Like

कश्मीर के बाद अब उत्तराखंड में बर्फबारी....|....अमेरिका में कार्गों प्लेन गाड़ियों से टकराया, 5 मौतें:3 की हालत गंभीर....|....दिल्ली पीजी हादसा- मलबे से एक और शव मिला....|....सही गिनती, सही आंकड़े, सही हिस्सेदारी, सामाजिक न्याय: नाना भाऊ पटोले....|....बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश