ब्रैवाडो भारत में लॉन्च किया गया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 09 दिसंबर 2023। आज के जमाने में पुरुषों को संवारने का दावा करने वाले अनगिनत ग्रूमिंग प्रॉडक्ट्स बाजार में मौजूद हैं। इनमें समाज में अपनी जगह बनाने और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने की होड़ लगी है। ठीक ऐसे ही समय एक नए लक्जरी ब्रैंड ब्रैवेडो को भारत में लॉन्‍च किया गया है जिसने पुरुषों के लिए खुद को खुश रखने पर ज्यादा तवज्जो देने के लिए  नए प्रॉडक्ट्स की रेंज तैयार की है। मेंस ग्रूमिंग ब्रैंड ब्रैवाडो ने 7 दिसंबर को मुंबई में कॉस्मोप्रूफ इंडिया 2023 में कंपनी के चुनिंदा प्रॉडक्ट्स को लॉन्च किया। इसका मकसद मेंस ग्रूमिंग के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाना है। ब्रैंड बेहतरीन फॉर्मुलेशंस, इको-फ्रेंडली, क्रुएल्‍टी-फ्री सामग्रियों पर जोर देता है। साथ ही यह दूसरों की नजर में अपनी पर्सनैलिटी की इमेज बनाने की जगह उपभोक्ता को खुद अपनी अच्छी तरह देखभाल को प्राथमिकता देना है।  इस शानदार समारोह में ब्रैंड ने चार अलग-अलग श्रेणियों में प्राकृतिक पदार्थों से बनाए गए प्रॉडक्ट्स का अनोखा कलेक्शन पेश किया। इसमें बालों की देखभाल, चेहरे की देखभाल, दाढ़ी-मूंछों की देखभाल और शरीर की देखभाल जैसी श्रेणियां शामिल थीं। सुमित अपने वेंचर पंख इंक. के तहत  आने वाले कई मशहूर ब्रैंड्स के मालिक हैं। वह नए पैकेजिंग सोल्यूशंस में भारत की प्रमुख ग्लोबल सप्लायर कंपनी माहिका पैकेजिंग इंडिया लिमिटेड के प्रमोटर हैं।

ब्रैवाडो ने अपने प्रॉडक्ट्स और कॉन्सेप्ट से भारतीय पुरुषों के ग्रूमिंग मार्केट ने महत्‍वपूर्ण हिस्‍सेदारी हासिल करने के लिए एक अलग नजरिया अपनाया है। 2018 में इसका मार्केट 643 मिलियन डॉलर का था। इसके 2030 तक 3.5 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।  कॉस्मोप्रूफ इवेंट के दौरान 7 से 10 दिसंबर तक ब्रैवाडो सभी श्रेणियों में अपने नए-नए प्रॉडक्ट्स को पेश करेगा। प्रदर्शनी में आने वाले मेहमानों के लिए ब्रैवाडो के स्टॉल पर एक्सपर्ट स्टाइलिस्ट न केवल प्रॉडक्ट्स को पेश करेंगे, बल्कि उनका लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी देंगे।  

इसके प्रॉडक्ट्स कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके साथ ही यह प्रॉडक्ट्स फ्लिपकार्ट, जियो और अमेज़न के लोकप्रिय ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Next Post

भोपाल में 11 दिसंबर को होगी भाजपा विधायक दल की बैठक, सीएम के नाम का होगा एलान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 09 दिसंबर 2023। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी में मुख्यमंत्री पद के लिए मंथन चल रहा है, लेकिन अब जल्द ही मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस खत्म हो जाएगा। क्योंकि, विधायक दल की बैठक की तारीख और समय तय हो चुका है। मध्य प्रदेश में सोमवार […]

You May Like

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड....|....टी20 सीरीज: वैभव सूर्यवंशी से डरा न्यूजीलैंड!....|....बड़े पर्दे पर दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी....|....जेलर 2 विवाद: मोहनलाल के बॉडी डबल ने तोड़ी चुप्पी....|....एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शनों का विदेशी कनेक्शन?....|....सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच....|....खादी का नया अवतार, जेन-ज़ेड के साथ स्वदेशी का विस्तार