महज चार रन देकर इस भारतीय गेंदबाज ने झटके थे छह विकेट, अब क्रिकेट को कहा अलविदा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 30 अगस्त 2021। भारतीय ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का एलान कर दिया है। भारत के लिए छह टेस्ट, 14 वन-डे और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले बिन्नी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच (टी-20) 27 अगस्त 2016 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। बिन्नी ने बयान में कहा, ‘मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि मैंने प्रथम श्रेणी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है।’ उन्होंने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने से मुझे बहुत खुशी मिली और मुझे इस पर गर्व है।’ बिन्नी ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड, विभिन्न टीमों, साथी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने एक खिलाड़ी के रूप में आगे बढ़ने में उनकी मदद की।

बिन्नी के नाम आज भी भारत के लिए वन-डे में बेस्ट गेंदबाजी का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ साल 2014 में ढाका में खेले गए वन-डे मुकाबले में सिर्फ 4 रन देकर 6 विकेट झटके थे। उन्होंने अनिल कुंबले का रिकार्ड तोड़ा था जिन्होंने 1993 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 रन देकर छह विकेट लिए थे। बिन्नी के नाम टेस्ट क्रिकेट में 194 रन और तीन विकेट दर्ज हैं। वहीं, वन-डे अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 230 रन और 20 विकेट लिए हैं जबकि तीन टी-20 में बिन्नी के नाम 35 रन और एक विकेट दर्ज हैं। वहीं, बिन्नी ने 95 प्रथम श्रेणी मैचों में 4796 रन बनाए हैं। इसके अलावार 148 विकेट भी झटके हैं। वहीं 100 लिस्ट ए मैचों में 1788 रन बनाने के साथ ही 99 विकेट भी हासिल किए हैं।

Leave a Reply

Next Post

पहली बार 16800 के पार खुला निफ्टी, सेंसेक्स में 321 अंकों की उछाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 30 अगस्त 2021। आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 321.99 अंक (0.57 फीसदी) की तेजी के साथ 56,446.71 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 103.30 […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर