‘मराठा हितों का विरोध करने का परिणाम विधानसभा चुनाव में मिलेगा’, जरांगे की कांग्रेस को चेतावनी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 10 जून 2024। मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने सोमवार को दावा किया कि कांग्रेस मराठा समुदाय के हितों के खिलाफ बोल रही है और इसके परिणाम उसे इस साल के अंत में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भुगतने होंगे। जालना के अंतरवाली सारथी गांव में अपने अनिश्चितकालीन अनशन के तीसरे दिन संवाददाताओं से बात करते हुए जरांगे ने मसौदा अधिसूचना के क्रियान्वयन की अपनी मांग दोहराई, जिसमें कुनबियों को मराठा समुदाय के सदस्यों के ‘रक्त संबंधी’ के रूप में मान्यता दी गई है और उन्होंने कुनबियों की मराठा के रूप में पहचान के लिए एक कानून की मांग की।

मराठों के लिए 10 % आरक्षण प्रदान किया गया
जालना से नवनिर्वाचित कांग्रेस सांसद कल्याण काले ने सोमवार को गांव का दौरा किया और जरांगे से मुलाकात की। कुनबी एक कृषि समूह है जो अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी में आता है। जरांगे मांग कर रहे हैं कि सभी मराठों को कुनबी प्रमाणपत्र जारी किए जाएं ताकि वे आरक्षण के लाभ के लिए पात्र बन सकें। इस वर्ष फरवरी में महाराष्ट्र विधानसभा ने सर्वसम्मति से एक विधेयक पारित किया था जिसमें एक अलग श्रेणी के तहत शिक्षा और सरकारी नौकरियों में मराठों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने ओबीसी में से इस समुदाय को आरक्षण दिए जाने का विरोध किया था। वडेट्टीवार की टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर जरांगे ने सोमवार को कहा, “कांग्रेस ने हाल के लोकसभा चुनावों में मराठा लोगों से वोट लिए और अब वे हमारे हितों के खिलाफ बोल रहे हैं। विधानसभा चुनावों में उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।” 

Leave a Reply

Next Post

मराठी फिल्म "बारा वर्षे सहा महिने" का ट्रेलर व सॉन्ग लॉन्च

शेयर करेविजय पाटकर, निर्माता जितेंद्र एस प्रजापति की उपस्थिति छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / (अनिल बेदाग) मुंबई 11 जून 2024। इन दिनों मराठी में विभिन्न विषयों पर फिल्में बन रही हैं। एक अलग विषय पर फिल्म ‘बारा वर्षे सहा महिने” 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। प्रजापति एंटरटेनमेंट की […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला